Logo
Breaking News Exclusive
12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ? 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, प्राइवेट-पार्ट में डाली प्लास्टिक की बोतल, 6 साल का रिश्ता, शक बना मौत की वजह रेप के बाद बोरे में भर कुएं के पास फेंका, हालत स्थिर, चॉकलेट दिलाने के बहाने वारदात को दिया अंजाम नंदकुमार साय के बयान पर सियासत गरमाई, सीएम बोले- यह उनके निजी विचार, कांग्रेस ने घेरा शादी से लौटते समय दो कारों की टक्कर, पत्नी, दामाद-बहन और भांजे की गई जान कहता था- तेरा कन्यादान मैं खुद करूंगा, कैप्टन बाबा पर 12 FIR, 150+ महिलाएं हो सकती हैं शिकार 254 मौतें, 1100+ जख्मी; Ceasefire के बीच सबसे बड़ा हमला, ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते गरियाबंद में नेशनल हाईवे जाम, विधायक जनक ध्रुव बोले- ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी ? महिलाओं को उतारने पड़ते थे कपड़े, नंगेली ने स्तन काटकर हाथ पर रख दिए; पढ़िए Channar Rebellion की पीड़ा Live-in vs Marriage, किसमें ज्यादा Satisfaction, India का बदलता Relationship Trend Arranged Marriage vs Love Marriage, किसमें ज्यादा Divorce और क्यों ?

: MP News: महिला पार्षद सपना मालवीय को पति ने पीटा, ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज, पति गिरफ्तार

News Desk / Wed, Mar 22, 2023


पार्षद सपना मालवीय

पार्षद सपना मालवीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ सरकार और प्रशासन महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठा रही है, वहीं, घरेलू हिंसा रोकने के भी अनेक उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन सीहोर नगर से सामने आया मामला बता रहा है कि सरकार के प्रयास अभी जमीनी हकीकत में नहीं बदले हैं। नगर के वार्ड क्रमांक 20 से निर्दलीय पार्षद सपना मालवीय के साथ उनके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की है। पार्षद के भाई शिवा मालवीय ने बताया कि उनकी बहन के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की। इसके बाद महिला पार्षद सपना मालवीय महिला थाने पहुंची, जहां अपनी चोट के निशान दिखाते हुए पति सूरज मालवीय पर मारपीट करने का आरोप लगाया। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी ने सपना मालवीय का मेडिकल कराकर प्रकरण दर्ज किया।

वहीं, पति सूरज मालवीय का कहना है कि सपना एक अन्य पार्षद से फोन पर लंबी-लंबी बात करती है, जिसे मैं दो माह से समझा रहा हूं। मंगलवार को मैने मोबाइल चेक किया तो उस पर कई एसएमएस थे, जिसको लेकर मैंने आपत्ति जताई थी और पत्नी से कहा कि तुम मेरे सामने उसे समझा दो, लेकिन वह नहीं मानी, जिसके बाद मुझे गुस्सा आ गया और जैसे ही मैंने उसे एक चांटा मारा तो वह पत्थर से टकरा गई, जिससे उसकी आंख में चोट लग गई। जबकि सूरज के पिता घीसीलाल ने चरित्र संदेह का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा बेटा रेलवे में नौकरी करता है, जिसके जाने के बाद बहू सपना गुंडे बुलाती है। जब मैंने देख लिया तो लाइट बंद कर उसे भगा दिया और मुझसे कहती है कि बुड्ढे तुझे क्या करना है। जब मैंने सूरज को यह बात बताई तो उसने बहू के साथ मारपीट कर दी। सपना मालवीय ने पति सूरज, जेठ व ननद सहित अन्य के खिलाफ महिला थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

जबकि सपना मालवीय का कहना है कि उन पर झूठे आरोप लगाकर मारपीट की गई है यदि सबूत हैं तो सामने पेश करें। वहीं एसडीओपी व महिला सेल प्रभारी अर्चना अहीर का कहना है कि पार्षद सपना मालवीय ने महिला थाने आकर पति व अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मेडिकल कराकर मामला दर्ज किया जा रहा है, जो भी दोषी होगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पति सूरज मालवीय को पुलिस हिरासत में लिया गया है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन