Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: स्टार ऑलराउंडर ने क्रिकेट छोड़ने का लिया था फैसला, बाइक एक्सीडेंट से बर्बाद हुआ सीजन, फिर कैसे मारा यू टर्न

News Desk / Thu, Feb 16, 2023


नई दिल्ली. टीम इंडिया मौजूदा समय में बॉर्डर गावस्कर सीरीज (Border Gavaskar Trophy) में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दे रही है. इन दिनों भारतीय टीम में कुछ स्टार खिलाड़ी उभर कर आए हैं. जिन्होंने अपने करियर में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे. उनमें से एक नाम टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) का भी है. जिन्होंने इन दिनों अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी को अपना दीवाना बना लिया है. ये वही खिलाड़ी है जिन्होंने एक समय पर क्रिकेट से दूर जाने का फैसला किया था.

बचपन से अक्षर पटेल को बल्लेबाजी अधिक पसंद थी. लेकिन उनकी अच्छी लंबाई को देखते हुए कोच संजय भाई पटेल ने उन्हें तेज गेंदबाजी पर फोकस करने के लिए कहा. लेकिन एक दौर ऐसा आया जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया था. यह था साल 2010 जब उनका सेलेक्शन अंडर-19 टीम में गुजरात की तरफ से हुआ. लेकिन उससे कुछ दिन पहले ही उनके साथ एक बाइक हादसा हुआ. जिससे उनके पैर में गहरी चोट आई. जब वह उड़ान भर रहे थे उस समय के इस हादसे ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया और अक्षर ने क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया.

दादी की आखिरी ख्वाइश आ गई याद

अक्षर पटेल जब जिला लेवल का क्रिकेट खेल रहे थे उस दौरान उनकी दादी का देहांत हो गया था. लेकिन उनकी आखिरी ख्वाइश थी कि उनका पोता टीवी पर आए. एक्सीडेंट के बाद अक्षर को उनकी यह ख्वाइश याद आ गई और उन्होंने क्रिकेट में यू टर्न मार लिया. हालांकि, एक्सीडेंट के कारण वह तेज गेंदबाज नहीं बन पाए लेकिन स्पिन पर उन्होंने कड़ी मेहनत की. उसके बाद इस खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई बड़ी उपलब्धियां छू लीं.

भारत के पास 13…ऑस्ट्रेलिया के पास 1033 विकेटों का था अनुभव! फिर कैसे कंगारू हुए थे नतमस्तक

नागपुर में खेली थी बेहतरीन पारी

अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी दिखाई. उस मैच में उन्होंने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला. हालांकि, गेंदबाजी से वह कुछ खास नहीं कर सके थे. उन्होंने 84 रन की शानदार पारी खेली थी. 17 फरवरी को दोनों टीमें दूसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगी.

Tags: Axar patel, Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Team india


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन