Logo
Breaking News Exclusive
पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला

: पाकिस्तान में ही होगा एशिया कप, पीसीबी अध्यक्ष को फिर भी है दिक्कत, जानें क्या भारत करेगा दौरा?

News Desk / Thu, Feb 16, 2023


हाइलाइट्स

एशिया कप की शुरुआत सितंबर 2023 में होनी है.
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में शामिल न होने की धमकी दी है.

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमें भले ही टी20 वर्ल्ड कप के बाद सामने न आईं हों. लेकिन क्रिकेट जगत में दोनों देश लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं. मुद्दा है एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप. एक तरफ भारत ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान न जाने का ऐलान किया. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप में शामिल न होने की धमकी दे डाली. इस मुद्दे को लेकर लगातार विचार किया जा रहा है. लेकिन इस मुद्दे ने नया मोड़ ले लिया है.

आईसीसी की पिछली बैठक के बाद लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि पाकिस्तान में एशिया कप नहीं होगा. वहीं, अब खबर है कि एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में ही रहेगी. लेकिन काफी हद तक इस बात का तोड़ निकल आया है. हालांकि, पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की है. एशियाई क्रिकेट परिषद की बहरीन में चार फरवरी को आपात बैठक हुई. इससे पहले एसीसी ने अपना कार्यक्रम जारी किया था. जिसमें पाकिस्तान को टूर्नामेंट का मेजबान नहीं बताया गया था.

यूएई में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

रिपोर्ट्स के अनुसार मेजबानी भले ही पाकिस्तान के हाथों में होगी. लेकिन भारत पाकिस्तान का नहीं बल्कि यूएई का दौरा करेगा. पाकिस्तानी और भारत को उसके मैच यूएई में खेलने की पेशकश दी जा सकती है. माना जा रहा है कि यदि टीम इंडिया फाइनल तक का सफर तय करती है तो फाइनल यूएई में ही खेला जाएगा.

पृथ्वी शॉ और लड़की के बीच हाथापाई, मामला पुलिस तक पहुंचा, एक की गिरफ्तारी भी

नजम सेठी नहीं हैं संतुष्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी इस फैसले से खुश नहीं लग रहे हैं. यहां मीडिया से बातचीत में पीसीबी प्रमुख ने कहा कि अगले महीने आईसीसी की बैठक में इस मसले पर आगे बातचीत होगी क्योंकि यह मामला पूरी तरह से अभी सुलझा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘एसीसी की बैठक में क्या हुआ, इस पर मैं क्या कहूं. कोई हल नहीं निकला.’ एशिया कप का आयोजन इसी साल सितंबर में होना है. लेकिन भारत अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगा.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan, ODI World Cup, Team india


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन