Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: देश का सर्विस एक्सपोर्ट चालू वित्त वर्ष में 300 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार करेगा: पीयूष गोयल

News Desk / Mon, Jan 23, 2023


देश का सर्विस एक्सपोर्ट चालू वित्त वर्ष में 300 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार करेगा: पीयूष गोयल
नई दिल्ली:

देश का सेवा निर्यात यानी सर्विस एक्सपोर्ट (Services Exports) क्षेत्र काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने मंगलवार को यह बात कही है. गोयल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं (Global Economic Uncertainties) के बावजूद चालू वित्त वर्ष में सर्विस एक्सपोर्ट करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 300 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार कर जाएगा. उन्होंने कहा कि वस्तुओं के निर्यात की बात की जाए, तो यह क्षेत्र भी तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है. दुनिया में मंदी, मुद्रास्फीतिक (Inflation) के दबाव और कमोडिटी (Commodity) की ऊंची कीमतों के बावजूद वस्तुओं का निर्यात अच्छा रहा है. उन्होंने कहा कि इन सब दबावों के बावजूद चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह अप्रैल-दिसंबर में देश का निर्यात नौ प्रतिशत बढ़ा है.

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सर्विस की बात करें, तो हमने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. सर्विस के मामले में हम निर्यात में कम से कम 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेंगे. हम 300 अरब डॉलर के सर्विस एक्सपोर्ट लक्ष्य को पार कर लेंगे.''

उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियों तथा दुनिया के प्रत्येक हिस्से से दबाव की खबरों के बीच कुल मिलाकर यह एक बहुत ही संतोषजनक साल होगा.'' इसके आगे उन्होंने कहा कि सरकार के संरचनात्मक सुधारों तथा ‘मेक इन इंडिया'  (Make In India) और ‘डिजिटल इंडिया' (Digital India) जैसे कदमों के नतीजे दिखने लगे हैं.

देश का कुल निर्यात (Export) अप्रैल-दिसंबर 2022-23 के दौरान नौ प्रतिशत बढ़कर 332.76 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात (Import) 24.96 प्रतिशत बढ़कर 551.7 अरब डॉलर रहा है. चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में व्यापार घाटा (Trade Deficit ) बढ़कर 218.94 अरब डॉलर हो गया है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 136.45 अरब डॉलर रहा था. पिछले वित्त वर्ष में देश का वस्तुओं का निर्यात 422 अरब डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था.

Featured Video Of The Day

दिल्ली में आज मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का होगा चुनाव, Sharad Sharma की रिपोर्ट


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन