Logo
Breaking News Exclusive
बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही?

: रमन सिंह ने कहा- विधानसभा चुनाव लड़ना है या फिर लोकसभा पार्टी तय करेगी, लखमा बोले- मार्गदर्शक मंडल में जाएंगे

News Desk / Tue, Oct 18, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव (chhattisgarh assembly election 2023) होने हैं। चुनाव से पहले राज्य में बयानों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, पूर्व सीएम रमन सिंह (Dr raman singh) के एक बयान के बाद कांग्रेस नेता और छतीसगढ़ सरकार के मंत्री कवासी लखमा ने पलटवार करते हुए उनकी तुलना लालकृष्ण आडवाणी से की है। दरअसल, मीडिया से बात करते हुए रमन सिंह ने अपने चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी थी।

पार्टी तय करेगी विधानसभा लड़ना है या लोकसभा
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह पार्टी तय करेगी कि रमन सिंह को विधानसभा चुनाव राजनांदगांव से लड़ना है या लोकसभा चुनाव लड़ना है। पार्टी का जो आदेश होगा वह मेरे लिए सर्वोपरि है। पार्टी के आदेश के हिसाब से ही मैं काम करूंगा। दरअसल, आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं लडूंगा इस पर निर्णय आलाकमान तय करेगा आलाकमान अगर कहेगा तो मैं चुनाव लड़ूंगा।
रमन सिंह के बयान को लेकर भूपेश बघेल ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

पार्टी को पता है कहां हैं मेरी उपयोगिता
दो दिवसीय अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे रमन सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान को यह अच्छे से पता है कि रमन सिंह की उफयोगिता कहां है। उसी आधार पर पार्टी जिम्मेदारी देगी। रमन सिंह मे शहर में आयोजित दिवाली मिलन समारोह कार्यक्रम में भी शिरकत की।

मंत्री ने किया पलटवार
पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह के बयान पर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा में रमन सिंह कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगे वो लालकृष्ण आडवाणी के साथ मार्गदर्शक मंडल में रहेंगे। इसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा और जितने भी बड़े नेता हैं वो कांग्रेस पार्टी को समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी हमारी 71 सीटें हैं। आने बाले समय में इससे ज्यादा सीटें आएगी।

2023 में होने हैं विधानसभा चुनाव
छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में 15 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने 15 साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी की थी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन