Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पूर्ण शराबबंदी, टीएस सिंहदेव ने बताया वोट का एंगल

News Desk / Thu, Oct 20, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी को लेकर राज्य के हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा- छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी (complete prohibition) नहीं हो सकती है। सिंहदेव ने कहा है कि राज्य के केवल 61 विकास खंडों में शराबबंदी होगी। ट्राइबल क्षेत्र में शराबबंदी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पूर्ण शराबबंदी लागू करना बहुत मुश्किल होगा।

बीजेपी पर साधा निशाना
बीजेपी पर हमला करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा- बीजेपी जब सत्ता में थी तो उसने शराब नीति बनाई थी। अब शराबबंदी को लेकर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शराबबंदी के लिए कमेटी बनाई थी। उसी कमेटी ने कहा था कि और बीयर बार खोले जाएं। ऐसे में जिन लोगों ने खुद ये नीति बनाई थी उन्हें इस बारे में सवाल ही नहीं करना चाहिए।

घोषणा पत्र में किया था शराबबंदी का जिक्र
सिंहदेव ने कहा कि हमने घोषणा पत्र में शराबबंदी का जिक्र किया था जिसका लोगों ने समर्थन किया था। कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने मुझे कहा था कि बाबा अगर शराबबंदी करोगे तो हमारा वोट आपको नहीं मिलेगा। छत्तीसगढ़ में जो आज स्थिति है उसे देखकर मुझे लगता है पूर्ण शराबबंदी करना कठिन है।
इसे भी पढ़ें-
उमा भारती ने फिर बढ़ाई शिवराज की टेंशन, शराबबंदी को लेकर दुकान पहुंचकर की तोड़फोड़

गुजरात और बिहार में बिक रही है शराब
सिंहदेव ने कहा कि गुजरात में दो नंबर की शराब धड़ल्ले से बिक रही है और बिहार में भी नाममात्र के लिए शराबबंदी है। वहां जहरीली शराब पीने के कई मामले आते रहते हैं।

2018 के चुनाव में शराबबंदी था अहम मुद्दा
छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में शराबबंदी का मुद्दा राज्य में सत्ता परिवर्तन का एक बड़ा कारण था। कांग्रेस ने इसे अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करते हुए कहा था अगर प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य में पूर्ण शराबबंदी की जाएगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन