Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: 'राम के नाम पर खुद वोट मांगते हैं और दूसरों पर सियासत करने का आरोप लगाते हैं'- सीएम बघेल ने भाजपा पर बोला हमला

News Desk / Thu, Oct 20, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार शाम को भेंट मुलाकात कार्यक्रम से वापस राजधानी रायपुर लौटे आए। रायपुर के हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। बघेल ने कहा कि बीजेपी राम के नाम पर खुद वोट मांगती है, लेकिन दूसरों पर इस नाम पर सियासत करने का आरोप लगाती है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के राम पर सियासत वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि भाजपा को छत्तीसगढ़ में 15 साल मौका मिला था। राम के नाम पर भाजपा ने सिर्फ वोट लिया। छत्तीसगढ़ राम भगवान का ननिहाल है। 15 वर्षों में डॉक्टर रमन सिंह ने एक बार भी वहां नहीं गए। भाजपा ने कभी राम तो कभी गाय के नाम पर सिर्फ वोट लिया। वहीं, रामगमन पथ के अंतर्गत उनकी सरकार ने नौ जगहों को चिन्हित किया। इनमें से दो जगह पर काम चल रहा है।

सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग गाय के नाम पर वोट मांग सकते हैं, लेकिन गौ माता की सेवा नहीं कर सकते। प्रदेश में इतने सारे गौठान बने हैं। गौठान जाकर गायों को चारा दे दें, यह काम भाजपा से नहीं हो सकता। वो केवल कमियां गिनाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के सड़क मरम्मत के लिए सरकार के द्वारा लोन लिए जाने वाले बयान को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छी सड़कें बनाई होती तो मरम्मत की जरूरत ही नहीं पड़ती। गारंटी पीरियड में ही सड़कें उखड़ रही हैं।

दिल्ली दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस है। वे कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलकर उन्हें बधाई देंगे। इसके अलावा उन्होंने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कई अन्य नेताओं से मिलने का समय मांगा है। अगर समय मिला तो उनसे मिलेंगे।

रिपोर्टः रोहित बर्मन


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन