Logo
Breaking News Exclusive
1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट

अनूपपुर की लड़की ने मरवाही में की अनोखी शादी : परिवार को दोनों का प्यार मंजूर नहीं था, इसलिए पुलिस थाने के मंदिर में गूंजी शहनाई

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की लड़की की गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के मरवाही थाने में अनोखी शादी हुई है। थाना प्रभारी शनिप रात्रे की पहल पर प्रेमी जोड़े का विवाह परिजनों की सहमति से थाना परिसर में ही कराया गया।

यह मामला मरवाही के धूम्माटोला बहरीझोरकी निवासी संजय सिंह और मध्य प्रदेश के अनूपपुर की रहने वाली मीरा सिंह से जुड़ा है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिजनों की असहमति के चलते वे परेशान थे।

सुरक्षा के लिए पहुंचे थे थाने

परिजनों के विरोध के बाद प्रेमी जोड़े ने सुरक्षा की मांग को लेकर मरवाही थाने में संपर्क किया। जांच के दौरान थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने पाया कि दोनों बालिग हैं और अपने फैसले लेने में सक्षम हैं।

पुलिस की समझाइश से बदला परिजनों का फैसला

थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाकर कानूनी और सामाजिक पहलुओं को समझाया। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन विवाह के लिए सहमत हो गए।

थाना परिसर के शिव मंदिर में हुआ विवाह

परिजनों की सहमति मिलने के बाद थाना परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से संजय और मीरा का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी शनिप रात्रे स्वयं विवाह के गवाह बने। इस अनोखी शादी की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है और लोग पुलिस की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन