Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: ट्यूशन बंक कर बिलासपुर घूमने गए तीन छात्र इधर शहर में उड़ी बच्चा चोरी की अफवाह रेलवे स्टेशन से किए गए बरामद

News Desk / Fri, Oct 14, 2022


Publish Date: | Fri, 14 Oct 2022 12:19 PM (IST)

भिलाई (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर में बच्चा चोर के सक्रिय होने की अफवाह को एक फिर से हवा मिली। लेकिन, इस बार इस किसी व्यक्ति की पिटाई नहीं हुई है, बल्कि तीन बच्चों के लापता होने के चलते शहर में ये चर्चा तेज हुई। गुरुवार की शाम को तीन बच्चे एक साथ लापता हो गए। बच्चा चोर के सक्रिय होने की अफवाह से भयभीत परिवार वाले फौरन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। तीनों की फोटो को प्रसारित किया। जिसके चलते गुरुवार की सुबह तीनों बच्चे पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर मिले। वे तीनों ट्यूशन बंक मार कर घूमने के लिए बिलासपुर चले गए थे। वैशाली नगर पुलिस ने तीनों को बरामद कर उन्हें उनके परिवार वालों को सौंपा है।

जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे रामनगर, फरीद नगर और मुरम खदान कोहका के रहने वाले हैं। तीनों एमजीएम वैशाली नगर के कक्षा आठवीं के छात्र हैं। वे तीनों कृपाल नगर में एक साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जाते हैं। वे लोग गुरुवार की शाम को ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले। लेकिन, ट्यूशन न जाकर तीनों एक साथ घूमने निकल गए। वे लोग पावर हाउस रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से ट्रेन पकड़कर बिलासपुर तक गए। स्टेशन पर घूमने के बाद वे लोग वापस पावर हाउस आए। स्टेशन पर देखते ही जीआरपी ने उन्हें अपनी सुरक्षा में लिया और वैशाली नगर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उन्हें स्टेशन से लेकर आई और परिवार वालों के सुपुर्द किया।

ट्यूशन खत्म होने का समय बीतने के बाद भी जब तीनों छात्र वापस घर नहीं लौटे तो उनके परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की थी। वे लोग ट्यूशन भी पहुंचे थे। जहां से उन्हें जानकारी मिली कि वे लोग ट्यूशन आए ही नहीं थे। इसके बाद उन्हें पता चला कि तीनों छात्रों को आखिरी बार कृपाल नगर में ही देखा गया था। बच्चों के लापता होने के बाद बच्चा चोरी की अफवाह फैली। आसपास के क्षेत्र में यह बात फैल गई कि बच्चा चोर ने उन्हें गायब कर दिया है। लेकिन, गुरुवार की सुबह तीनों बच्चों के मिलने के बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली। साथ ही बच्चा चोरी की चर्चा पर भी विराम लगा।

तीनों बच्चे घूमने के लिए बिलासपुर चले गए थे। वे लोग ट्रेन बदल बदलकर बिलासपुर तक गए थे। रास्ते में वे लोग रेलवे स्टेशन घूमने के लिए रायपुर, भाठापारा में उतरे थे। उनकी फोटो को जीआरपी के साथ भी साझा किया गया था। वे जब पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो जीआरपी ने उन्हें अपनी सुरक्षा में लेकर हमें जानकारी दी। जिसके बाद उन्हें लाकर उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

त्रिनाथ त्रिपाठी, टीआइ वैशाली नगर

Posted By: Ashish Kumar Gupta

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन