Logo
Breaking News Exclusive
कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल

नाम लेने पर भड़का बदमाश…IPS के बेटे को पीटा : कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में बेखौफ बदमाशों को पुलिस का रौब दिखाना भारी पड़ गया। आईपीएस अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे के साथ गाली-गलौज, मारपीट और पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने वाले दो शातिर बदमाशों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को पुलिस ने दोनों बदमाश गोलू गणेश (27) और आशुतोष गुप्ता (22) को हथकड़ी लगाकर शहर के मुख्य मार्गों से पैदल कोर्ट तक ले जाकर जुलूस निकाला। इसके बाद अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।


पुलिस ने दोनों बदमाशों का कोतवाली थाने से जुलूस निकाला।

'मैं बड़ा गुंडा हूं, नाम लेकर कैसे बुलाया?' 

घटना 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे की है। आईपीएस रवि कुर्रे का बेटा लेखांश कुर्रे अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ बौरीपारा तालाब के पास रिंग रोड पर अपने एक अन्य दोस्त का इंतजार कर रहा था।

इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन और आशुतोष गुप्ता से बातचीत शुरू हुई। लेखांश ने सामान्य बातचीत के दौरान गोलू गणेश को नाम लेकर पुकारा।

 इतने में गोलू गणेश भड़क गया और कहने लगा— "मैं बड़ा गुंडा हूं, तुम मुझे नाम लेकर बुलाओगे?" इसके बाद बदमाशों ने गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं।

'तेरा बाप पुलिस वाला होगा...': सिर, कान और गले पर किए वार

मारपीट के दौरान बदमाशों ने पुलिस तंत्र को खुली चुनौती देते हुए कहा— "तेरा पिता पुलिस अधिकारी है तो हमारा क्या बिगाड़ लेगा।" इसके बाद सभी ने मिलकर लेखांश पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

इस हमले में लेखांश के सिर, कान, कंधे और गले में गंभीर चोटें आई थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शहर से बाहर भाग गए थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी और दबिश देकर दबोच लिया।

आरोपियों को हथकड़ी लगाकर कोतवाली थाने से मुख्य मार्ग होते हुए कोर्ट तक ले जाया गया।

हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस, कोर्ट ने भेजा जेल

कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(1), 115(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया था।

रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी गोलू गणेश और आशुतोष गुप्ता को कोतवाली थाने से मुख्य मार्ग होते हुए कोर्ट तक पैदल ले जाकर जुलूस निकाला। सड़क पर गिड़गिड़ाते गुंडों का जुलूस देखकर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।

पुरानी वारदात में भी फरार था आदतन अपराधी गोलू गणेश

पुलिस जांच में सामने आया है कि गोलू गणेश इलाका का आदतन अपराधी है। इससे पहले वह सौरभ मिश्रा के घर के सामने गाड़ियों में तोड़फोड़ करने और घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में भी वांछित/फरार चल रहा था।

कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह का बयान

"मारपीट के बाद आरोपी शहर से बाहर भाग गए थे, जिन्हें दबिश देकर पकड़ा गया है। ये आदतन अपराधी हैं और गोलू गणेश पर पहले से केस दर्ज हैं। घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी 3 फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन