Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर फायरिंग : गरियाबंद में CRPF जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, ढेंकुनपानी कैंप में थी तैनाती

गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सीमा से लगे ढेंकुनपानी कैंप में तैनात CRPF के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है, जब कैंप में रोज़ की तरह सुरक्षा व्यवस्था चल रही थी।

मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के तौर पर हुई है। वह ओडिशा के नुआपड़ा जिले के खरधरा गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, गोपीनाथ ड्यूटी पर था और उसी दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल (AK-47) से खुद को शूट कर लिया।

गोली चलने की आवाज़ सुनते ही कैंप में अफरा-तफरी मच गई और साथी जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह मामला कोमना थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के साथ-साथ CRPF के सीनियर अफसर भी पूरे मामले की पड़ताल में जुटे हैं। फिलहाल जवान की मौत के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, न ही कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद जवान के परिवार को सूचना दे दी गई है। कैंप में माहौल गमगीन है और साथी जवानों में भी गहरी उदासी देखी जा रही है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन पुलिस और फोर्स दोनों ही हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि यह साफ हो सके कि जवान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन