Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: Chhattisgarh: कवर्धा में खुलेगा मेडिकल कॉलेज; CM भूपेश ने सकरी में किया सबसे ऊंचे पुल का लोकार्पण

News Desk / Tue, Oct 11, 2022


कवर्धा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंंत्री बघेल आदिवासी सम्मेलन में भी शामिल हुए।

कवर्धा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंंत्री बघेल आदिवासी सम्मेलन में भी शामिल हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कवर्धा (कबीरधाम) जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कवर्धा दौरे के दौरान वादा किया था। उनके वादे और लोगों की मांग का सम्मान करते हुए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव बनाने का निर्देश भी दे दिया गया है। इसके साथ ही CM ने पिपरिया में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोलने की भी घोषणा की।  यादव समाज ने पारंपरिक रूप से किया स्वागत
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बघेल सोमवार शाम कवर्धा के सहसपुर लोहारा गांव पहुंचे थे। इस दौरान यादव समाज के परंपरागत वस्त्र और पारंपरिक खुमरी पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सहसपुर लोहारा में मुख्यमंत्री बघेल ने SDM कार्यालय का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री पितराही में शिव मंदिर भी पहुंचे और पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़वासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे।  यह भी पढ़ें... Chhattisgarh: चिल्फी, रेंगाखार, पोड़ी में खुलेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल; कवर्धा में CM भूपेश की घोषणा

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त 17 को
मुख्यमंत्री बघेल ने लोगों से कहा कि दीवाली से पहले 17 अक्तूबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त की राशि किसानों को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत रोजगार दे रही है। 28 जिलों में सी-मार्ट बन गया है, बाकी जिलों में भी जल्द बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों को पैरा दान की अपील की। कहा कि पैरा जलाए नहीं। जिस तरह रामसेतु के निर्माण में गिलहरी का योगदान था। उसी तरह जलवायु परिवर्तन में सबका योगदान हो। 

सहसपुर में यह घोषणाएं की मुख्यमंत्री ने

  • सहसपुर लोहारा के वार्ड नंबर 9 में नया तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा
  • वार्ड 2-3 में मुक्तिधाम से बासीनझोरी सड़क व पुलिया निर्माण
  • वार्ड 11 में मुक्तिधाम का उन्नयन कार्य किया जाएगा
  • उड़ियाखुर्द से कौहारी मार्ग पुल-पुलिया सहित बनवाया जाएगा
  • ग्राम खोलवा से ग्राम कुम्हारी सिंघनपुरी तक सड़क निर्माण 
  • ग्राम घुघरी से ग्राम मरपा तक सड़क का निर्माण 
  • 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए घटोला जलाशय का निर्माण

सकरी नदी पर 9.10 करोड़ की लागत से बने पुल का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा शहर में NH-30 में सकरी नदी पर 9 करोड़ 10 लाख की लागत से पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि, यह पुल इस जिले में विकास की नई इबारत लिखेगा और संपर्क क्रांति लाएगा। सकरी नदी पर निर्मित यह पुल शहर का सबसे ऊंचा पुल है। इसके बन जाने के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, रायपुर सहित मुंगेली, बेमेतरा, और बिलासपुर मुख्यालय के लिए 12 महीने संपर्क बना रहेगा। इससे पहले ब्रिटिशकाल में निर्मित करीब 100 साल पुराना पुल काफी जर्जर हो गया था, जिसमें बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाने से आवागमन बंद हो जाता। 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कवर्धा (कबीरधाम) जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कवर्धा दौरे के दौरान वादा किया था। उनके वादे और लोगों की मांग का सम्मान करते हुए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों को इस संबंध में प्रस्ताव बनाने का निर्देश भी दे दिया गया है। इसके साथ ही CM ने पिपरिया में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोलने की भी घोषणा की। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन