Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में महिलाओं ने साड़ी पहनकर खूब खेली कबड्डी, देखें Video

News Desk / Sun, Oct 9, 2022


हाइलाइट्स

धमतरी में रविवार को एक बड़ी अनोखी तस्वीर देखने को मिली.
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में घरेलू महिलाओं ने साड़ी पहनकर कबड्डी खेली.
ग्रामीण खेलों को बचाए रखने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन हो रहा है.

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी में रविवार को एक बड़ी अनोखी तस्वीर देखने को मिली. दरअसल हर रोज घर का कामकाज संभालने वाली महिलाएं आज साड़ी पहने कबड्डी समेत अन्य पारंपरिक खेल खेलती नजर आयीं. इस दौरान जिसने भी घरेलू महिलाओं को साड़ी पहनकर कबड्डी खेलते देखा, उन सभी ने उनकी जमकर तारीफ की. दरअसल ग्रामीण खेलों को बचाए रखने के लिए प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन हो रहा है. इन खेलों में बच्चे तो हिस्सा ले ही रहे है. साथ ही महिलाएं भी पीछे नहीं है.

आप जान कर हैरान होंगे कि रोजाना घर और खेत का काम या मजदूरी करने वाली महिलाओं ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. दरअसल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से जुड़ा धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के रतावा गांव का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे लोग खूब वायरल भी कर रहे हैं. इस वीडियो में महिलाएं साड़ी पहनकर कबड्डी का आनंद उठा रही हैं.

दोनों टीमों ने खूब दिखाया जोश 

इस वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं साड़ी पहन कर कबड्डी खेल रही हैं. बताया जाता है कि महिलाओं की दो टीमें बनाई गई थी. दोनों टीमों ने पूरी ताकत और जोश के साथ कबड्डी खेली. इस दौरान खेलने वाली महिलाओं ने तो इसका आनंद लिया ही. साथ ही दर्शकों ने भी खूब एन्जॉय किया. वैसे गांव की इन महिलाओं ने कबड्डी खेल कर यह भी साबित कर दिया है कि अब साड़ी में भी कबड्डी जैसा खेल खेला जा सकता है.

अन्य खेलों में भी दिखाया हुनर 

बता दें, धमतरी के वनांचल गांव की महिलाओं ने यह साबित कर दिखाया है कि भले ही उन्हें वर्ल्ड ओलंपिक में नहीं खेलना है, टीवी और पेपर में कवरेज नहीं पाना है. लेकिन, अगर उनको मौका मिले तो वे किसी से कम भी नहीं हैं. धमतरी के वनांचल गांव की महिलाओं ने छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन और शानदार खेल दिखाया. महिलाओं ने न सिर्फ कबड्डी बल्कि अन्य खेलों में भी अपनी सहभागिता दिखाई है.

Tags: Chhattisgarh news, Dhamtari, Kabaddi, Raipur news, Sports news


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन