Logo
Breaking News Exclusive
किचन में खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से काटा, दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता था आरोपी पति NEET पेपर लीक पर 36 दिन से डटे है प्रदर्शनकारी; जंतर-मंतर पर पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए किचन में खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से काटा, दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता था आरोपी पति NEET पेपर लीक पर 36 दिन से डटे है प्रदर्शनकारी; जंतर-मंतर पर पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए

: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के घर GST का छापा: 11 बोरी नकली गुटखा और मशीन जब्त, लाखों में है कीमत

GST raid in fake gutkha factory of Congress leader in Mahasamund: महासमुंद जिले में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने मंगलवार रात गुटखा व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा. शहर के नयापारा में यूथ कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष के घर पर सीजीजीएसटी के 9 सदस्यों ने छापा मारा है.

कारोबारी के गोदाम और घर में छापेमारी की गई. टीम को यहां से 11 बोरी नकली गुटखा बनाने का सामान मिला है। साथ ही नकली गुटखा बनाने की एक मशीन भी जब्त की गई है. जानकारी के मुताबिक सीजीजीएसटी की विजिलेंस टीम ने मंगलवार रात करीब 11 बजे नयापारा वार्ड क्रमांक 6 में रहने वाले युवा कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष धीरज सरफराज के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम को अवैध नकली सितार गुटखा बनाने की मशीन, गुटखा बनाने की सामग्री और गुटखा पैकेजिंग रैपर मिला, जिसे टीम ने जब्त कर लिया. लाखों की कीमत की मशीन और गुटखा बनाने का सामान जब्त किया जब्त की गई मशीन और गुटखा बनाने की सामग्री की कीमत लाखों में बताई जा रही है। विजिलेंस टीम का कहना है कि अभी जब्त की गई मशीन व सामग्री की कीमत का आकलन नहीं किया गया है. उनका कहना है कि कीमत का आकलन सीजीजीएसटी मुख्यालय में किया जाएगा. सूचना पुलिस और खाद्य विभाग को दी गई हालांकि, कांग्रेस नेता कितने समय से यहां गुटखा बना रहे थे और बाजार में कितना माल खर्च कर चुके थे, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। जीएसटी टीम ने इस कार्रवाई की जानकारी जिला खाद्य विभाग और पुलिस को दे दी है और नकली गुटखा बनाने में प्रयुक्त मशीन को जब्त कर लिया है. कार्रवाई बुधवार सुबह तक जारी रही सीजी-जीएसटी की 9 सदस्यीय विजिलेंस टीम का नेतृत्व अधीक्षक समीर कुजूर कर रहे थे. टीम रात 10 बजे ही महासमुंद पहुंच गई थी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी और सुरक्षा की दृष्टि से रात 11 बजे टीम बनाकर छापेमारी की गयी. कार्रवाई बुधवार सुबह 9 बजे तक जारी रही। कांग्रेस नेता धीरज सरफराज का बयान दर्ज विजिलेंस टीम ने कांग्रेस नेता धीरज सरफराज का बयान दर्ज किया है. टीम ने जब्त की गई मशीन और गुटखा बनाने में प्रयुक्त सामग्री का पंचनामा किया और अपने साथ ले गई। प्रतिबंधित ब्रांड सितारा के नाम से नकली गुटखा बनाने के मामले में विजिलेंस टीम ने शहर कोतवाली पुलिस को मामला सौंप दिया है। अब पुलिस इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता धीरज सरफराज के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करेगी. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन