Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: Chhattisgarh में परिवार के 3 लोगों की हत्या: जशपुर में माता-पिता और बेटी पर कुल्हाड़ी से वार, रेता गला

News Desk / Wed, Oct 5, 2022


जशपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई।

जशपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी जवान बेटी शामिल है। सूचना मिलने पर गुरुवार को SP डी. रविशंकर सहित पुलिस फोर्स डॉग स्क्वाड और FSL की टीम पहुंच गई है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों पर कुल्हाड़ी और चाकू जैसे धारदार हथियार से वार किया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

रात में साथ में सबने खाना खाया


जानकारी के मुताबिक, घोलेंग गांव के कदमटोली निवासी अर्जुन तेंदुआ (46) अपनी पत्नी फिरनी बाई (42) और बेटी संजना (19) के साथ रहता था। जबकि उसका बड़ा बेटा वहां से करीब 50 मीटर दूर अपनी पत्नी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि दशहरा के दिन त्योहार मनाने के बाद सभी ने साथ में रात करीब 8.30 बजे खाना खाया और फिर सोने चले गए। अगले दिन गुरुवार को जब बेटा घर पहुंचा तो हत्या का पता चला। 

पिता का शव दरवाजे पर, दोनों का अंदर मिला
घर के अंदर तीनों के शव जमीन पर पड़े हुए थे। अर्जुन का शव दरवाजे के पास, जबकि मां-बेटी के अंदर थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने बचने के लिए भागने का भी प्रयास किया होगा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अर्जुन का बड़ा भाई भी वहीं से करीब 100 मीटर दूरी पर रहता है और ट्रैफिक पुलिस में सिपाही है। 

बेटे को भी किया गया मारने का प्रयास
आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे पूरे परिवार को मारना चाहते थे। उन्होंने रात करीब 10.30 बजे अर्जुन के बेटे के घर का भी दरवाजा खटखटाया था। हालांकि उसके बेटे ने सोचा कि कोई शराब के नशे में दरवाजा पीट रहा है और उसने नहीं खोला। बेटे का कहना है कि संभवत:इसी के चलते उसकी जान बच गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक आशा कार्यकर्ता का पति और ट्रेनर का पति शामिल है। रामनवमी के दिन हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि मोहल्ले में बने रामनवमी चबूतरा के बगल से अर्जुन अपने मकान की दीवार खड़ी कर रहा था। बस्ती वालों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर रामनवमी के दिन ज्यादा हंगामा हो गया। इस पर जशपुर पैलेस के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद का निपटारा करा दिया था। इसके बाद अर्जुन ने थोड़ी दूर से मकान की दीवार बनवा ली थी। बताया जा रहा है कि तभी से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।  जादू-टोने और जमीन विवाद में हत्या की आशंका
जशपुर SP डी. रविशंकर ने बताया कि अर्जुन का परिवार काफी गरीब था। उसकी पत्नी फिरनी बाई को स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक की नौकरी मिल गई। इसके बाद वह मितानिन परिवार की कोर्डिऑनेटर बन गई थी। इसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगी। अर्जुन मजदूरी करता था। इसे लेकर भी लोगों में जलन थी। वहीं जादू-टोने, जमीन विवाद को लेकर भी हत्या किए जाने की आशंका है। 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी जवान बेटी शामिल है। सूचना मिलने पर गुरुवार को SP डी. रविशंकर सहित पुलिस फोर्स डॉग स्क्वाड और FSL की टीम पहुंच गई है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों पर कुल्हाड़ी और चाकू जैसे धारदार हथियार से वार किया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन