Logo
Breaking News Exclusive
बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही?

: अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : साव

News Desk / Tue, Oct 11, 2022


Publish Date: | Tue, 11 Oct 2022 11:48 PM (IST)

जांजगीर-चांपा। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय सक्ती पहुंचे बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके रायगढ़ से सक्ती आगमन पर कंचनपुर नेशनल हाईवे में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा एवं सांसद गुहाराम अजगले के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी करते हुए उनका स्वागत किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कंचनपुर नेशनल हाईवे से कोरबा रोड, बंधवा तालाब, सोसायटी चौक, बुधवारी बाजार, गुरुद्वारा मार्ग, श्री राम मंदिर रोड, हरि गुजर मठ, नवधा चौक होते हुए अग्रसेन चौक तक बाइक रैली निकाली।

अग्रसेन चौक में उनका अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत भाजपा नगर मंडल, ग्रामीण मंडल, बाराद्वार मंडल एवं सारागांव मंडल सहित जिले के विभिन्ना मंडलों के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने जन घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे उनके अनुरूप काम नहीं कर रही है। इस सरकार ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई थी कि वह प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे किंतु जगह-जगह सड़क नहीं बल्कि गड्ढे नजर आते हैं। सरकार विकास के कोई काम नहीं कर रही है, अत: हम सभी को मिलजुलकर 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर प्रदेश को विकास की ओर ले जाना है । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि सक्ती रेलवे स्टेशन से संबंधित समस्याओं के लिए उन्होंने पूर्व में भी रेलवे के संबंधित फोरम पर बात उठाई थी। वे और जांजगीर चांपा के सांसद दोनों मिलकर क्षेत्र की रेलवे संबंधित समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास करेंगे। सांसद गुहाराम अजगले ने कहा कि सक्ती जिला बनने के बाद पहली बार जिला मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हुआ है। हमें बूथ स्तर पर आने वाले चुनाव की तैयारियों में जुटना चाहिए। हमारा बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में हमें रिकॉर्ड मतों से जीत प्राप्त होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का सक्ती प्रथम आगमन हम सभी के लिए गौरव का विषय है । आने वाले विधानसभा के चुनाव में हम सभी उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जेठा को नया जिला बना दिया है हम सरकार से मांग करते हैं कि सक्ती में ही जिला कार्यालय जल्द से जल्द बनाएं।

Posted By: Yogeshwar Sharma

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन