Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: 'अजगर अगर जकड़ ले तो जा सकती है जान', कोरबा के एक घर में रात भर घुसकर बैठा रहा, सुबह हुई तो...

News Desk / Sat, Oct 8, 2022


हाइलाइट्स

कोरबा के एक घर में घुसकर रात भर फ्रीज के नीचे बैठा था अजगर.
घर में हो सकता था बड़ा हादसा, स्नेक रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा.

कोरबा. गोकुल नगर स्थित एक घर में रात भर एक विशालकाय अजगर सांप घर में घुसकर फ्रीज के नीचे रात भर आराम फरमाता रहा. इस बात को किसी को भनक तक नहीं लगी. सुबह-सुबह जब घर के मालिक की नजर फ्रीज की ओर गई तो वहां विशालकाय अजगर छिपा बैठा दिखा. घर में अफरा तफरी मच गई. अजगर को भगाने का बहुत प्रयास किया गया पर वो नहीं निकला.

बताया जा रहा है कि घरवाले इतनी दहशत में आ गए थे कि उन्हें कुछ पता नहीं लग रहा था कि वो क्या करें. लोग यह सोचकर ही परेशान हो रहे थे कि अगर यह किसी को जकड़ लेता तो क्या होता. इसी बीच इसकी जानकारी पप्पू सिंह ने कोरबा जिले के स्नेक रेस्क्यू टीम अध्यक्ष जितेन्द्र सारथी को दी. स्नेक रेस्क्यू टीम गोकुल नगर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गई.

इस दौरान अजगर फ्रीज के नीचे बैठा था. वो वहां से बढ़कर एक किनारे जाकर बैठ गया था. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने एक-एक सामान को हटाया और बड़े आराम से उसको बाहर कमरे से बाहर निकाला. हालांकि, अजगर खतरा महसूस होने पर लगातार काटने का प्रयास करने लगा, लेकिन एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम ने उसको बोरे में डाल लिया. इसके बाद घरवालों ने राहत की सांस ली.

घरवालों ने बताया कि रेस्क्यू टीम के आने से बहुत बड़ा हादसा होते होते बच गया. घरवाले बताने लगे कि कहीं अगर सोते वक्त ये अजगर किसी को पकड़ लेता तो उसको वही बिस्तर में ही वो दम तोड़ देता और हमें पता भी नहीं चलता. घरवालों के ये सोच कर ही रोंगटे खड़े हो रहे कि आखिरकार अजगर घर में घुसा कहां से था.

वहीं, जितेन्द्र सारथी ने बताया कि रात के समय कमरे का दरवाजा खुला रहा होगा. इसी दौरान शिकार की तलाश में अजगर घर के अंदर घुस गया होगा. सुखद पहलू ये रहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटी. जितेन्द्र सारथी ने सभी आम जनों से अपील की है कि खासकर बरसात के दिनों में हमेशा सावधान रहें. अजगर भले ही जहरीला नहीं होता पर उसमें इतनी ताकत रहती है कि वो बड़े से बड़े आकार के जीव जन्तु को भी जकड़ के मार देने में सक्षम है. इसलिए भूल से भी अजगर को लगने या पकड़ने की कोशिश न करें.

Tags: Chhattisagrh news, Korba news, Python, Python Viral Video


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन