Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: UP का काला दिन: CM भूपेश के लखनऊ दौरे पर यूपी सरकार ने लगाई पाबंदी, बघेल ने कहा 'तानाशाह'

रायपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प में 8 किसानों की मौत (lakhimpur kheri incident) के बाद सीएम भूपेश बघेल (bhupesh baghel) का आज लखीमपुर खीरी जाने की योजना थी. लेकिन उससे पहले ही यूपी के अपर मुख्य सचिव ने चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे (Chaudhary Charan Singh Airport) के एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिखकर सीएम भूपेश को हवाई अड्डे पर अनुमति नहीं देने का पत्र लिखा है.

पत्र में कहा है कि लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू (Section 144 imposed in Lakhimpur Kheri) है. इसलिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे) पर आगमन की अनुमति ना दें. पत्र में पंजाब के उप मुख्यमंत्री को भी अनुमति नहीं देने की बात कही गई है.

 

CM भूपेश बघेल ने इस मामले में ट्वीट (bhupesh baghel tweet) कर नाराजगी जाहिर की है. ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'उत्तरप्रदेश की सरकार मुझे राज्य में न आने देने का फरमान जारी कर रही है. क्या उत्तरप्रदेश में नागरिक अधिकार स्थगित कर दिए गए हैं? अगर धारा 144 लखीमपुर में है तो लखनऊ उतरने से क्यों रोक रही है तानाशाह सरकार? भूपेश बघेल ने लखीमपुर किसान नरसंहर हैशटैग भी किया है.

सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) आज लखीमपुर खीरी के दौरे पर जाने वाले थे. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. सीएम ने कहा था कि, यूपी में जो हुआ है वह अक्षम्य है. मैं भी किसान का बेटा हूं, किसान हूं इसलिए किसान का दर्द समझता हूं. सीएम ने कहा कि, कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े होने के लिए मैं सोमवार को लखीमपुर में रहूंगा.

ये है पूरा मामला

लखीमपुर खीरी जिले में रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कई योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जिला मुख्यालय से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पैतृक गांव बनवीरपुर के लिए निकले थे. किसान डिप्टी सीएम के विरोध के लिए पहले से लामबंद थे. सुबह से ही किसानों ने हेलीपैड पर कब्जा कर रखा था और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र कुछ कार्यकर्ताओं के साथ दो गाड़ियों में तिकोनियां के बनबीरपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार से निकले.

इस दौरान किसानों ने विरोध करने और काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए. आरोप है कि इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ताओ की गाड़ियों ने कुछ किसानों को कुचल दिया. कई किसानों के घायल होने की खबर है. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की गाड़ियों में आग लगा दी. घटना के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ के लिए वापस लौट गए. विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएम कार्यकर्ता सम्मेलन में जा रहे थे, लेकिन एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद वहां से वापस लखनऊ चले गए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन