Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: पढ़ाई में कोताही नहीं बरती जाए

News Desk / Tue, Oct 11, 2022


Publish Date: | Wed, 12 Oct 2022 12:16 AM (IST)

पेंड्रा(नईदुनिया न्यूज)। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में जमकर सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराएं। पढ़ाई कराने में किसी प्रकार से कोताही नहीं बरतें।

उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने का कार्य अधिकारी जिम्मेदारी से करें शासन की सभी योजनाएं उन तक पहंुचाएं जिससे शिक्षा के क्षेत्र में वे आगे आ सकें। परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास गौरेला की सभा कक्ष में आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी मनोज राय, तीनों विकास खंड के शिक्षा अधिकारी, बीआरसी एवं संकुल समन्वयक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। समय पर स्कूल पहुंचे और निर्धारित समय के बाद ही कार्यालय छोंड़े: कलेक्टर चौधरी ने शिक्षकों के समय पर विद्यालय पहुंचने एवं छुट्टी के निर्धारित समय चार बजे के बाद ही विद्यालय छोड़ने की बात कही। उन्होंने बच्चों में अधिगम स्तर को बढ़ाने के लिए भाषा एवं गणित ज्ञान कक्षा स्तर पर पढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा इससे शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा मिलेगा।

कलेक्टर चौधरी ने बच्चों को स्थाई जाति प्रमाण पत्र जारी जाने में आ रही दिक्कतों को त्वरित गति से दूर करने के लिए राजस्व अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों की मानिटरिंग सीएससी महीने में दो बार करेंगे, नहीं करने पर निलंबन की सख्त कार्यवाही की जाएगी। सभी ग्राम पंचायतों के कम से कम एक विद्यालयों में टाइल्स युक्त शौचालय हो यह सुनिश्चित किया जाए। जिन विद्यालयों के परिसर में बिजली ट्रांसफार्मर शिफ्ट नहीं हुए हैं उनकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं। स्कूल परिसर में पानी भराव की समस्या को दूर किया जाए । एक कदम फाउंडेशन द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों के लिए शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है इसमें सीएसई सहयोग करें तथा संकुलवार जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत करें। बैठक में एक कदम और फाउंडेशन की ओर से श्री विश्वजीत घोस एवं कोआर्डिनेटर सौम्या त्रिपाठी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एसएन साहू, संजय वर्मा, केआर दयाल, एबीओ दिलीप पटेल, आदित्य पाटनवार, बीआरसी प्रवीण श्रीवास, संतोष सोनी, विजेंद्र मास्को, एडीपीओ लखन लाल जाटवर, नोडल अधिकारी मुकेश कोरी एवं तीनों विकास खंडों के संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित थे।

Posted By: Yogeshwar Sharma

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन