Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: Chhattisgarh: भाजपा की महिला सांसद पर टिप्पणी, राष्ट्रीय महिला आयोग ने छत्तीसगढ़ के मंत्री से मांगा स्पष्टीकरण

News Desk / Wed, Oct 5, 2022

छत्तीसगढ़ के गृह और लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू।

छत्तीसगढ़ के गृह और लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की एक महिला सांसद के बारे में कथित ‘अनुचित‘ टिप्पणी करने को लेकर राज्य के गृह मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उनसे टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने छत्तीसगढ़ के सड़कों की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया था और वीडियो बनाया था। इसके बाद राज्य के गृह और लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पिछले सप्ताह कथित तौर पर पांडेय के ‘रूप‘ को लेकर टिप्पणी की थी।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार रात अपने ट्वीट में कहा कि आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। अध्यक्ष रेखा शर्मा ने छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री को अनुचित टिप्पणी के लिए लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए लिखा है। आयोग ने उनसे इन टिप्पणियों के लिए माफी मांगने को भी कहा है। पिछले महीने छत्तीसगढ़ भाजपा के ट्विटर हैंडल से पांडेय का एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह अकलतारा विधानसभा क्षेत्र में एक सड़क पर गड्ढे दिखाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और लोक निर्माण विभाग के मंत्री साहू की इसके लिए आलोचना की थी।

बाद में 30 सितंबर को साहू से बिलासपुर में जब संवाददाताओं ने राज्य में सड़कों की स्थिति को लेकर सवाल किया तब उन्होंने कहा कि "यह रोड खराब है कहकर सरोज पांडेय ने विगत दिनों एक गड्ढ़े में रोड में ‘चार्मिंग फेस’ डलवाई थी।’’

साहू ने कहा था ‘‘निर्माण के लिए यदि कोई सड़क खोदी जाती है तब उसमें गड्ढा होना स्वाभाविक है। सड़कों का निर्माण रातों-रात नहीं हो सकता। जिस तरह से गड्ढों के साथ सड़क पर खड़े होकर तस्वीरें ली गई थी, उसी तरह चिकनी सड़कों पर भी तस्वीरें खिंचवाना था, तो लोग इसे और भी अधिक पसंद करेंगे।’’

जब उनसे पूछा गया कि चार्मिंग फेस से उनका क्या मतलब है, तब मुस्कुराते हुए मंत्री ने कहा कि वह सड़क की चार्मिंग की बात कर रहे हैं। इनकी (भाजपा नेताओं की) खराब सड़कों पर फोटो खिंचवाने की आदत है। हमारी सड़क पर जहां चार्मिंग दिख रहा है, चिकनी दिख रही है वहां भी खिचवाएं।

मंत्री की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने ट्वीट किया था कि नारी को नारायणी मानने वाले इस महान राष्ट्र में कांग्रेस की नारी विरोधी मानसिकता ने ही उन्हें शून्य पर पहुंचा दिया है। क्या प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी जी के बारे में भी आपके (साहू) यही विचार हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टैग करते हुए पूछा था कि क्या राजनीति की निम्नता इस स्तर पर होगी।भाजपा नेता ने एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा को भी टैग करते हुए इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया था।

रेखा शर्मा ने पांडेय के ट्वीट को रीट्वीट कर कहा था, “यह वास्तव में दुखद है जब ये जन प्रतिनिधि महिलाओं को उनके शारीरिक रूप और रूप से परे नहीं देख सकते हैं। एक विपक्षी नेता विकास का मुद्दा उठा रही हैं और यह सज्जन उनके लुक पर कमेंट कर रहे हैं।”

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन