Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: पूर्व विधायक के ससुर का नक्सलियों ने काटा गला: घर से उठा ले गए 5-6 हथियारबंद, कहा-समझाने पर नहीं माना इसलिए मार डाला

Naxalites slit throat of former MLA's father-in-law: सोमवार देर रात छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने सीपीआई के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर की गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने सोमवार देर रात घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने ली है। मामला चिंतागुफा थाने का है।

Naxalites slit throat of former MLA's father-in-law: मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कलमू हिड़मा (65) है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेंटापाड़ का रहने वाला था। वह पेंटापाड़ गांव का ग्राम पटेल भी था। घटना के बाद पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने कहा कि हिंसा से हिंसा ही बढ़ेगी। करीब 5 से 6 नक्सली घर में घुसे बताया जा रहा है कि करीब 5 से 6 हथियारबंद नक्सली घर में घुसे। पहले बुजुर्ग कलमू हिड़मा को उठाया, फिर घर से कुछ दूर ले गए। यहां नक्सलियों ने धारदार हथियार से कलमू हिड़मा का गला रेत दिया। घटना के बाद सभी नक्सली जंगल की ओर चले गए। Naxalites slit throat of former MLA's father-in-law: घटना के बाद परिजनों और इलाके के ग्रामीणों ने पुलिस और रिश्तेदार मनीष कुंजाम को सूचना दी। मंगलवार की सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों ने पर्चा जारी किया हत्या के बाद कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है, जिसमें उन्होंने ग्रामीणों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने और अपने नाम से पट्टा बनवाने का आरोप लगाया है। नक्सली पर्चे में लिखा है कि उन्हें कई बार समझाइश दी गई, लेकिन वे नहीं माने तो उन्हें मौत की सजा देने की बात कही गई है। Naxalites slit throat of former MLA's father-in-law: इसके अलावा नक्सलियों ने पर्चे में धमकी भी दी है। उन्होंने लिखा है कि अगर कोई नक्सली संगठन के खिलाफ काम करेगा तो उसका अंत अच्छा नहीं होगा। पुलिस ने पर्चा बरामद कर लिया है। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने कहा- हिंसा गलत पूर्व विधायक मनीष कुंजाम ने नक्सलियों के इस कृत्य को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने ससुर को जानता हूं। वे बहुत सीधे और सरल व्यक्ति थे। जिन लोगों ने यह हत्या की है, उन्हें खुद सोचना चाहिए कि उन्होंने किसकी हत्या की है। Naxalites slit throat of former MLA's father-in-law: यही कारण है कि जनता उनके खिलाफ हो रही है। मनीष कुंजाम ने कहा कि आज लोगों को लगता है कि फोर्स के आने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। इसका मतलब है कि जनता उनसे दूर हो रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी इस मामले में सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सली बुजुर्ग को घर से उठाकर ले गए थे। उनकी बेरहमी से हत्या की गई है। मंगलवार की सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन