Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: Gold Silver Price Today: धनतेरस दिवाली से पहले कीमती धातुओं में गिरावट 500 रुपये सस्ता हुआ सोना जानें आज का भाव

News Desk / Fri, Oct 14, 2022


Publish Date: | Fri, 14 Oct 2022 12:58 PM (IST)

रायपुर। Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से शुभ दिन के पहले ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने लगी है। बीते तीन दिनों में रायपुर सराफा बाजार में सोना 500 रुपये सस्ता हो गया। शुक्रवार को सोना 51900 रुपये प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) और चांदी 1500 रुपये लुढ़ककर 57000 रुपये प्रति किलो हो गई। 11 अक्टूबर को रायपुर सराफा बाजार में सोना 52400 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 58500 रुपये प्रति किलो थी।

सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दोनों कीमती धातुओं में और गिरावट की संभावना बनी हुई है। त्योहार के ठीक पहले आ रही यह गिरावट कारोबार के लिए काफी अच्छा संकेत है। सराफा संस्थानों में गहनों की पारंपरिक रेंज के साथ ही नए फैशनेबल गहनों की रेंज भी उपलब्ध है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि दोनों कीमती धातुओं में त्योहार के पहले गिरावट आना काफी अच्छा संकेत है। कारोबार इससे औरज्यादा बढ़ेगा।

कीमतें गिरी तो बुकिंग में हुई बढ़ोतरी

जैसे-जैसे सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। पुष्य नक्षत्र व धनतेरस के लिए इसकी बुकिंग में बढ़ोतरी हो रही है। बताया जा रहा है कि पुष्य नक्षत्र के लिए ही अगर इसकी बुकिंग की बात की जाए तो अकेले रायपुर में पांच करोड़ की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। खास बात यह है कि सोने के सिक्कों की अपेक्षा इस बार आभूषणों की खरीदारी ज्यादा हो रही है।

बनवाई में 25 प्रतिशत तक छूट, साथ में उपहार योजना

इन दिनों सराफा की बड़ी बड़ी कंपनियों के साथ ही संस्थानों द्वारा सोने के आभूषणों की बनवाई में 25 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। साथ ही उपहार योजना का भी लाभ दियाजा रहा है। उपहार योजना में एक निश्चित राशि की खरीदारी पर उपभोक्ता कार,दोपहिया, वाशिंग मशीन से लेकर अन्य उपहार जीत सकते है। इसे उपभोक्ता भी काफी पसंद कर रहे हैं।

Posted By: Ashish Kumar Gupta

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन