Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: Road Safety World Series: श्रीलंका को हराकर इंडिया लीजेंड्स ने जीती सीरीज, लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

News Desk / Sat, Oct 1, 2022

रायपुर। Road Safety World Series: शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे रोड सेफ्टी टूर्नामेंट का फाइनल इंडिया लीजेंड्स ने जीत लिया है। नमन ओझा के नाबाद 108 रनों से इंडिया ने कुल 195 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को पाने के लिए उतरी श्रीलंका की टीम आरंभ से ही संघर्ष करते रही। इशान जयरत्ने ने तेज पारी खेलकर श्रीलंका की संभावनाओं को जीवित रखने का प्रयत्न किया पर 18.5 ओवर में उनके आउट होने के बाद श्रीलंका की पूरी टीम 162 रनों पर सिमट गई। इस तरह से मैच को इंडिया लीजेंड्स ने 33 रनों से जीत लिया।इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में 45 हजार से अधिक दर्शक उपस्थित थे।
इंडिया लीजेंड्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। मैच की ओपनिंग कप्तान सचिन तेंदुलकर और नमन ओझा ने की। श्रीलंका की ओर से कुलशेखरा ने गेंदबाजी की कमान संभाली। पहले ही ओवर में भारत को झटका लग गया। सचिन कुलशेखरा की एक गेंद पर सीधे बोल्ड हो गए। सचिन के आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। सचिन के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी करने आए हैं। आशाओं के विपरीत रैना ने भी दर्शकों को निराश किया। दो गेंदों में चार रन बनाकर वे आउट हो गए। श्रीलंका की ओर से कुलशेखरा ने ये दोनों विकेट लिए। चार ओवर की समाप्ति के बाद इंडिया का स्कोर दो विकेट पर 26 रन है। नमन ओझा 20 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के आउट होने के बाद नमन ओझा और विनय कुमार ने पारी को संभाला। छह ओवर ने इन्होंने इंडिया को 55 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इस स्कोर में विनय ने नौ गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया। जबकि नमन 26 बालों में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। इधर, धीमे खेल के बाद भी नमन और विनय ने पारी को संभालकर रखा है। 11 ओवर में इंडिया ने 100 रन क्रास किया। इस समय तक नमन 43 गेंदों में 57 रन और विनय 18 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। 11वें ओवर ने इंडिया को तीसरा झटका लगा। तेजी से रन बटोरने के चक्कर में विनय कुमार 36 रनों पर आउट हो गए। मैच के सोलहवें ओवर में युवराज सिंह नौ गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, नमन ओझा 60 गेंदों में एक छक्के और 13 चौकों की सहायता से 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। युवराज के आउट होने के बाद इरफान पठान भी औपचारिकता निभाकर लौट गए। सभी बड़े नामों को लेकर यहां खचाखच भरे स्टेडियम में लोगों में उत्साह था, वहीं इन सबके प्रदर्शन ने इन्हें बहुत निराश किया। युवा खिलाड़ी नमन ओझा ने पूरी टीम का भार अकेले अपने कंधों पर उठाया। नमन के नाबाद 108 रनों की सहायता से इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। वहीं, 196 रन को पाने का लक्ष्य लेकर चली श्रीलंका लीजेंड्स की टीम आरंभ में ही लड़खड़ा गई। पहले पांच ओवर में उसके दो विकेट गिर गए। इस समय टीम 30 रन बना चुकी है। उपुल और दिलशान अभी क्रीज पर हैं। मैच के नौवें ओवर तक ये दोनों खिलाड़ी क्रीज से बाहर हो गए। एस्ला और जीवन अभी मैदान पर हैं। नौवें ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर चार विकेट में 56 रन का है। 12 ओवर तक श्रीलंका की स्थिति गंभीर हो गई। टीम ने छह विकेट गंवा दिए। स्कोर केवल 85 रनों तक ही पहुंच पाया। टाप बैट्समैन के आउट होने के बाद अब श्रीलंका की जीत की संभावना भी कम होती जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन