Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: APR पुलिस से शराब ठेकेदार नाराज: लाइसेंसी ठेकेदारों ने दुकान बंद कर प्रशासन को सौंपी चाबियां, सरकार को करोड़ों का घाटा

MP CG Times / Fri, Oct 1, 2021

मिथलेश पटेल,अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार को सभी देशी और विदेशी शराब की दुकानें बंद हैं. इसकी वजह शराब ठेकेदारों का विरोध प्रदर्शन है. जिले में अवैध शराब के खिलाफ हो रही कार्रवाई और लाइसेंसी ठेकेदारों को आरोपी बनाए जाने का विरोध किया जा रहा है. शराब ठेकेदारों ने कलेक्टर सोनिया मीणा और जिला आबकारी अधिकारी विकास मंडलोई से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की है. ठेकेदारों ने अपने शराब दुकानों की चाभी भी आबकारी अधिकारी कौ सौंप दिया है. जब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती, तब तक दुकान नहीं खोलने की बात कही है. दरअसल जिले के चचाई, अनूपपुर, राजनगर, कोतमा, बिजुरी के शराब ठेकेदारों ने कलेक्टर सोनिया मीणा को पत्र लिखा था. ठेकेदारों ने मांग की थी कि बिना जांच के ही ठेकेदारों को आरोपी बनाया जा रहा है. जिस कारण शराब दुकान में कार्य कर रहे सेल्समैन और दूसरे कर्मचारी भयभीत हैं. वो अच्छे से काम नहीं कर पा रहे हैं. ऐसी स्थिति में कार्य करना मुश्किल हो रहा है. आज 1 अक्टूबर को शराब दुकानें बंद कर दी गई है. पत्र में यह भी लिखा गया है कि लाइसेंसी ठेकेदारों को आरोपी बनाए जाने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं.

क्या है पूरा मामला ?

अनूपपुर जिले के राजनगर, जमुना ग्रुप और कोतमा का शराब ठेकेदार दिलीप कुमार यादव है. पहली बार दिलीप ने शराब ठेके का लाइसेस लिया है. वो छत्तीसगढ़ के रायपुर में अर्धशासकीय कंपनी में एकउण्ट का भी काम करता है. इसलिए शऱाब दुकान के संचालन के लिए सुनील पासवान निवासी भिलाई को अपना मुखतियार-आम (पॉवर ऑफ अटॉर्नी) दिया था. इन दुकानों का संचालन सुचारु रूप से अधिनस्थ कर्मचारियों (सेल्समैन) करवा रहा था. शिकायत में बताया गया है कि 27 सितंबर विदेशी मदिरा दुकान राजनगर और देशी मदिरा दुकान राजनगर से शराब विदेशी मदिरा दुकान बरतराई और देशी मंदिरा दुकान पसान परिवहन होना था. जिसका एक बजे चार पेटी (विदेशी मदिरा दुकान राजनगर- विदेशी मदिरा दुकान बरतराई) और 1:17 बजे में (देशी मदिरा दुकान राजनगर- देशी मदिरा दुकान पसान) 5 पेटी का परिवहन शुल्क कटने के बाद मदिरा एकत्र कर दुकान के बाहर रखा हुआ था. ट्रांसफर परमिट का इंतजार किया जा रहा था कि परमिट आने पर बोलेरो गाड़ी से बरतराई और पसान दुकान ट्रांसफर किया जाएगा. इसी बीच रामनगर थाने से सिपाही और हवलदार आकर गाड़ी में शराब भरकर ड्राइवर, हेल्फर और एक कर्मचारी को अपने साथ ले गए. इसके बाद देशी मदिरा दुकान के सेल्समैन और विदेशी मदिरा दुकान के सेल्समैन को भी ले गए. उन पर 34/2 की धारा लगा दिया गया. ठेकेदार दिलीप कुमार यादव पर भी 34/2 की धारा लगा दी गई है. यह लाइसेंसी के आदेश पर यह मदिरा विक्रय करने जा रहे थे और फर्जी मामला पंजीबद्ध कर दिया गया. जब से केस पंजीबध्द हुआ है, तब से मैं मानसिक रुप से परेशान हूं. शिकायत में कहा गया है कि इससे मेरी प्रतिष्ठा खराब हुई है. इस केस के कारण परिवार भी सदमें में है. ठेकेदार दिलीप यादव का कहना है कि कोई भी कहीं का कोचिया पकड़ा जाए, तो आकर उस क्षेत्र के लाइसेंसी दुकान का सेल्समैन को उठाकर और लाइसेंसी के ऊपर केस बना दे रहे हैं. ठेकेदार अब काम नहीं करना चाहते हैं. सभी सेल्समैन भय के कारण अवकाश की मांग कर रहे हैं. ऐसे में बिना कर्मचारी के कैसे दुकान चलेगा.

जिले की सभी दुकानें बंद

पुलिस प्रशासन ने शराब ठेकेदारों के ऊपर फर्जी मामला पंजीबद्ध करने के विरोध में ठेकेदार इकठ्टा हो गए हैं. जिले के सभी विदेशी और देशी मदिरा दुकान पूरी तरह से बंद है. ठेकेदारों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी-अपनी दुकान की चाबी प्रशासन को सौंपने को तैयार बैठे हैं.

कलेक्टर से मिला आश्वासन

जिले के सभी शराब ठेकेदार अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा से अपनी समस्या को लेकर मिलने पहुंचे थे. अपनी समस्या बताई तो कलेक्टर ने ठेकेदारों को आश्वासन दिया है कि आप सभी लोग अपनी दुकानें खोले. पूरे मामले की जांच करवाकर और आप लोगों की समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा. जिला आबकारी अधिकारी विकास मंडलोई का कहना है कि पुलिस ने जो शराब ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की है. उसके विरोध में शराब दुकान बंद की गई है. कलेक्टर ने उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही सभी को दुकान खोलने को कहा गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन