Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: Excitel लाया सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान, 167 रुपये में 300mbps स्पीड से महीने भर मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट, BSNL और Jio को भूल जाएंगे

News Desk / Thu, Nov 17, 2022


नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी Excitel ने मुंबई का सबसे किफायती ब्रॉडबैंड प्लान पेश कर दिया हैं। जी हां ग्राहकों को महज 167 रुपये प्रति माह में 300mbps की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने इस स्पेशल प्लान को लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत पेश किया है जो कि 15 नवंबर, 2022 से ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। आइए  Excitel के इस नए प्लान के बारे में जानते हैं साथ ही साथ हम आपको बता रहे हैं इसी बजट में Jio और BSNL क्या पेशकश करती हैं।

Excitel के सीईओ और को-फाउंडर विवेक रैना ने नए प्लान पर बात करते हुए कहा कि 'Excitel में हम अपने यूजर्स को बेहतरीन इंटरनेट एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमारी पेशकश और प्लान देश भर के यूजर्स से मिली जानकारी पर बेस्ड हैं। युवा आज बिना रुकावट और तेज इंटरनेट चाहते हैं और हमारा नया प्लान उनके लिए उसी प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित करता है। नया ऑन-बोर्डिंग प्लान Excitel की ओर से उन यूजर्स को हाई स्पीड FTTH सर्विस प्रादन करने का एक प्रयास है जो कि हाई ऑनबोर्डिंग चार्ज के चलते अब तक इससे दूर रहे हैं। हर एक्सपेंशन और प्लान के साथ हम देश के हर हिस्से में हाई-स्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए काम कर रहे हैं।'

Excitel का 167 रुपये वाला प्लान: Excitel के 167 रुपये वाले प्लान में 300mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक ऑनबोर्डिंग प्लान है। मतलब कि यह नए यूजर्स को मिल सकता है। प्लान की कीमत में टैक्स शामिल नहीं है। अगर आप मौजूद यूजर्स हैं तो आप इसका लाभ नहीं ले पाएंगे। एक बात जरूरी और जान लीजिए कि यह प्लान सिर्फ मुंबई के यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। अगर आप नया प्लान लेते हैं तो उसके लिए आपको तीन माह के लिए 500 रुपये देने होंगे। वहीं यह प्लान खत्म होने के बाद आपको दूसरे प्लान में जाना होगा। 

JioFiber के सबसे सस्ते और 300 Mbps डाटा वाले प्लान
JioFiber के 399 रुपये वाले प्लान में 30Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा मिलता है। हालांकि इस प्लान में 30 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है।

JioFiber के 1,499 रुपये वाले प्लान में 300 Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। 30 दिनों के लिए वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। हालांकि इस प्लान में कई ओटीटी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

BSNL के सबसे सस्ते और 300 Mbps डाटा वाले प्लान
BSNL Fibre Basic के 275 रुपये वाले प्लान में 30Mbps की स्पीड से 3300GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 2 Mbps तक नीचे गिर जाती है।

BSNL 3,999 रुपये में 300 Mbps की स्पीड से 3000GB डाटा मिलता है। इस प्लान में डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 2Mbps तक कम हो जाती है। अन्य फायदों में Hotstar काा लाभ मिलता है।  


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन