Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: पुलिस की पकड़ से दूर हैं बिहार के पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह, कोर्ट ने जारी किया था वारंट

News Desk / Mon, Sep 5, 2022


kartikeya singh

ANI

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ जमानती वॉरेंट जारी हुआ था। हमारी टीम मोकामा में उनके पैतृक गांव पर गई लेकिन वे नहीं मिले। कल कंकड़बाग में उनके घर पर टीम गई पर वे नहीं मिले।

बिहार के पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है। दरअसल, नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बना ली थी। इसके बाद राजद कोटे से आने वाले कार्तिकेय सिंह को मंत्री बनाया गया था। कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, कार्तिकेय सिंह के खिलाफ कोर्ट में लगातार कई मामले चल रहे थे। इसी को लेकर भाजपा ने जबरदस्त तरीके से नीतीश सरकार पर दबाव बनाया। इसके बाद कार्तिकेय का पहले तो विभाग बदलाव गया। बाद में उन्हें इस्तीफा भी देना पड़ा। फिलहाल कार्तिकेय सिंह को पुलिस हर जगह तलाश कर रही है। लेकिन ना ही वे अपने घर में मिले हैं। ना अपने गांव में मौजूद थे। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर कार्तिकेय सिंह कहा है?

इसे भी पढ़ें: लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे नीतीश कुमार, विपक्षी एकता के मिशन पर आज राहुल से दिल्ली में मुलाकात

पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ जमानती वॉरेंट जारी हुआ था। हमारी टीम मोकामा में उनके पैतृक गांव पर गई लेकिन वे नहीं मिले। कल कंकड़बाग में उनके घर पर टीम गई पर वे नहीं मिले। कोर्ट को सूचित कर दिया गया है, अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी। आपको बता दें कि कार्तिकेय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। कार्तिकेय सिंह पर 2014 में राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह के अपहरण का मामला चल रहा है। इसी मामले में अनंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। राजू रंजन उर्फ राजू सिंह अनंत सिंह का काफी करीबी बताया जाता है। इसके अलावा कार्तिकेय सिंह भी अनंत सिंह के काफी करीबी है। फिलहाल कार्तिकेय सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। 

इसे भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर हादसा: जांच समिति ने पुजारियों से मुलाकात की, जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

भाजपा के सुशील मोदी ने तो यह तक आरोप लगा दिया था कि जिस दिन कार्तिकेय सिंह को अदालत में पेश होना था, उस दिन उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। जब मामला गर्म हुआ तो कार्तिकेय सिंह से कानून विभाग की जिम्मेदारी लेकर उन्हें गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। कार्तिकेय सिंह के इस्तीफे के बाद भाजपा ने यह भी कहा था कि पहला विकेट गिर गया है। आने वाले दिनों में कई और विकेट गिरने वाले हैं। महागठबंधन के सहयोगी दल भाकपा माले ने भी कहा था कि कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाए रखने से सरकार की छवि खराब होगी। कार्तिकेय सिंह को लेकर चौतरफा भाजपा नीतीश सरकार पर हमलावर थी। 

अन्य न्यूज़


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन