Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: एक्शन मोड में अनूपपुर कलेक्टर: CM हेल्पलाइन प्रकरणों में बरती थी कोताही, पुष्पराजगढ़ CEO समेत 11 अधिकारियों पर ठोका जुर्माना, जानिए कौन हैं वह लापरवाह ?

MP CG Times

MP CG Times / Tue, May 10, 2022

एक्शन मोड में अनूपपुर कलेक्टर: CM हेल्पलाइन प्रकरणों में बरती थी कोताही, पुष्पराजगढ़ CEO समेत 11 अधिकारियों पर ठोका जुर्माना, जानिए कौन हैं वह लापरवाह ?
शैलेंद्र विश्वकर्मा, अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में 11 लापरवाह अधिकारियों पर कलेक्टर ने जुर्माना ठोका है. CM हेल्पलाइन में शिकायतों का निराकरण नहीं होने से कलेक्टर सोनिया मीना ने अधिकारियों पर कार्रवाई की है. कई अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है, जिससे लापरवाह अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. मंगलवार को फिर कलेक्टर सोनिया मीना ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्रकरणों को नॉट अटैंड करने पर जिले के विभिन्न विभागों के 11 अधिकारियों पर 3600 रुपए का जुर्माना लगाया है. अधिकारियों को प्राइमरी स्तर पर कार्य नहीं करने पर जुर्माना रेड क्रास सोसायटी के खाते में अतिशीघ्र जमा कराने के लिए निर्देशित किए हैं. इन पर लगाया जुर्माना सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर नॉन अटैंडेड शिकायत पाए जाने पर कलेक्टर सोनिया मीना ने सहकारिता विभाग के सांख्यिकीय अधिकारी बालकरण तिवारी पर 3 प्रकरणों में 600 रुपए का जुर्माना लगाया. पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी पर 1 प्रकरण में 200 रुपए और 3 प्रकरणों में 600 रुपए का जुर्माना लगाया. कोतमा तहसीलदार ईश्वर प्रधान पर 2 प्रकरणों में 400 रुपए का जुर्माना लगाया. जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री जगमोहन दास माझी पर 2 प्रकरणों में 400 रुपए का जुर्माना लगाया. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा मायाराम कोल पर एक प्रकरण में 200 रुपए का जुर्माना लगाया. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बीएमओ कोतमा डॉ. केएल दीवान पर 01 प्रकरण में 200 रुपए का जुर्माना लगाया. पीडब्ल्यूडी के अनुविभागीय अधिकारी बीडी माझी पर 01 प्रकरण में 200 रुपए का जुर्माना लगाया. जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऊषा किरण गुप्ता पर 1 प्रकरण में 200 रुपए का जुर्माना लगाया. ऊर्जा विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमरकंटक विवेक चौहान पर 02 प्रकरणों में 200 रुपए और ऊर्जा विभाग के ही कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र ग्राम लखन सोनी पर 01 प्रकरण में 200 रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन