Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: Big News: मध्यप्रदेश के इस जिले में गोलगप्पे बेचने पर लगाया गया प्रतिबंध, हैरान कर देगा पूरा मामला

News Desk / Mon, Oct 24, 2022

गोलगप्पे बेचने पर लगाया गया प्रतिबंध

गोलगप्पे बेचने पर लगाया गया प्रतिबंध - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

अगर आप मध्यप्रदेश के हैं और आप सड़क किनारे लगे ठेलों में फुलकी खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल, मध्यप्रदेश के मंडला जिले में फुलकी यानी कि गोलगप्पे खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इसके बाद प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए जिले में ठेलों पर फुलकी की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है।

बता दें कि मंडला जिले के चिरईडोंगरी क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में फुलकी खाने से शनिवार की शाम को कई लोग बीमार पड़ गए थे। उन्हें रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुई लोगों की संख्या 100 से ऊपर हो गई थी, इनमें बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं।

ऐसे में प्रशासन ने चाट और फुलकी की बिक्री के खिलाफ सख्त फैसला लिया है। अपर कलेक्टर मीना मसराम की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है, त्योहारों के अवसर पर हाट बाजारों में चाट फुलकी के ठेलों में खाद्य सामग्री पर साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता, जिससे इसका सेवन करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

अस्पताल में चल रहा है इलाज
मंडला एवं चिरईडोंगरी में गोलगप्पे खाने से 80 व्यक्तियों को उल्टी शिकायत हुई थी, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस परिस्थिति और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले में चाट फुलकी की लगने वाली दुकान तथा हाथ ठेलों को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया जाता है। यह प्रतिबंध विक्रय की गई सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच कार्रवाई पूरी होने तक जारी रहेगा।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन