Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

: MP News: जमीनी विवाद में घर में घुसकर चलाई गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत, दो साल से चल रहा था झगड़ा

News Desk / Mon, Feb 27, 2023


जमीनी विवाद में दो की मौत

जमीनी विवाद में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के हिनौता घाट गांव में जमीनी विवाद के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने शुक्ला परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें सामने आए दो सगे भाइयों की गोली लगने से मौत हो गई है। घायल अवस्था में दोनों बुजुर्गों को पथरिया से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हमले में घायल हुए हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि मैंने 2021 में 3 एकड़ जमीन खरीदी थी, तभी से आरोपियों से विवाद चल रहा है। एक साल पहले मुझे झूठे 307 के मामले में फंसाया था, लेकिन जब हमने सीबीआई जांच की मांग की तो उसके बाद मामला जांच में चला गया और मुझे  जमानत मिल गई। इसलिए हम जेल नहीं जा पाए। इसी बात से आरोपी हमेशा झगड़ने का प्रयास करते थे। सोमवार को आरोपियों  के खेत में फसल की थ्रेसिंग थी। मेरे खेत से होकर ही उनके खेत में जाने का रास्ता है, इसलिए मैंने अपने खेत से उनका ट्रैक्टर निकालने के लिए मना कर दिया, क्योंकि मेरा उनसे विवाद चल रहा है। इसके बाद आरोपी जाहर सिंह, उम्मेद सिंह, माखन सिंह, अर्जुन सिंह हथियार लेकर मेरे घर पहुंचे और गोलियां चलाना शुरू कर दिया। मेरे पिता बद्री शुक्ला और बड़े पिताजी रामसेवक शुक्ला घर के बाहर थे। आरोपियों ने गोलियां चलाई जो, उन दोनों को लगी, जिससे दोनों जमीन पर गिर गए। इसके बाद मैं दौड़कर अपने घर के भीतर गया और लाइसेंसी बंदूक निकाल कर मैंने दो हवाई फायर किए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद हम लोग अपने पिता और बड़े पिता को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

दूसरे बेटे मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी हमेशा ही उन्हें परेशान करते थे। आज घर में आकर उन्होंने हमला किया जिसमें मेरे पिता और बड़े पिता की मौत हो गई है। एसपी राकेश कुमार सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एएसपी और पथरिया थाना प्रभारी घटना स्थल पहुंच गए है जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन