Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: Indore: बीजेपी नेता और उसकी बीवी सहित दो पत्रकारों पर रेप-ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज, समझौते के नाम पर सौदा

News Desk / Thu, Oct 20, 2022


समझौते के नाम पर सौदा

समझौते के नाम पर सौदा - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

इंदौर में बीजेपी नेता पर रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने जब रेप की बात बीजेपी नेता की बीवी से बताई तो वह उसे धमकाने लगी। फिर दो परिचित पत्रकारों को भेजकर पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए अपने ही पति से 50 हजार रुपये लाकर देने की मांग की।

बता दें कि बाणगंगा पुलिस ने महिला की शिकायत पर बीजेपी के वार्ड संयोजक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। वहीं, उसकी बीवी और दो मीडियाकर्मियों को भी आरोपी बनाया है। इन पर ब्लैकमेल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। आरोपी ने मदद के बहाने पीड़िता को अपने झांसे में लिया था। बाणगंगा पुलिस इस मामले में आरोपी पत्रकारों के खिलाफ पहले भी ब्लैकमेंलिग के केस दर्ज कर चुकी है।

टीआई ने क्या बताया...
टीआई राजेन्द्र सोनी के मुताबिक, भागीरथपुरा में रहने वाली 35 साल की महिला की शिकायत पर वार्ड संयोजक प्रीतम पाल उसकी बीवी पायल और दो पत्रकार आशीष चौहान- राकेश परमार के खिलाफ रेप, धमकाने और ब्लैकमेल करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। बीजेपी नेता की बीवी और दो मीडियाकर्मियों पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है।

साल 2017 में हुई थी पहचान...
साल 2017 में प्रीतम से पीड़ित महिला की पहचान हुई थी। वार्ड संयोजक होने के चलते वह उसे जानती थी। प्रीतम पाल ने कुछ दिन बाद रास्ते में उसे रोका। उसने बताया, वह उसे पसंद करता है। शादी करना चाहता है और पत्नी बनाकर रखेगा। पीड़ित महिला प्रीतम की इस बात से डर गई। उसने यह बात किसी को नहीं बताई। कुछ समय बाद प्रीतम ने वार्ड के काम से महिला को मिलने के लिए बुलाया। महिला पहले ही प्रीतम से डर चुकी थी, इसलिए वह अपनी पड़ोसी महिला को साथ ले गई।

प्रीतम ने तीन पुलिया चौकी के पास उसे बुलाया। यहां के तीन मंजिला घर पर उसकी पड़ोसी महिला को नीचे बैठने के लिए कहा। इसके बाद ऊपर ले जाकर उसे धमकाया और उसके साथ रेप किया। उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर के चलते महिला चुपचाप अपनी दोस्त को लेकर वहां से चली गई।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा रेप...
इसके बाद भी प्रीतम पीड़िता को डराता-धमकाता रहा। वह उसे मिलने बुलाता था, लेकिन महिला नहीं जाती थी। लॉकडाउन में मदद के दौरान प्रीतम पाल फिर उससे मिला। उसने महिला से कहा, पति तुम्हारा कैसे ध्यान रखेगा। मैं तुम्हारा पूरा ध्यान रखूंगा। इसके बाद उसने निगम के कार्ड बनवाकर महिला की मदद की। लॉकडाउन के बात उसने सफाईकर्मी का कार्ड बनवाने के बहाने महिला को विजयनगर बुलवाया। जब महिला यहां पहुंची तो प्रीतम ने अन्य महिलाओं के आने की बात कही, वहां कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद उसने महिला  से जबरदस्ती फिर से रिलेशन बना लिए। उसने महिला से कहा कि उसने मेरे फोटो और वीडियो बना लिए हैं। यह बात किसी को बताई तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद इसी बात की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा।

पत्नी ने भी धमकाया...
पीड़िता ने बताया, परेशान होकर साल 2022 में उसने प्रीतम की पत्नी पायल को यह बात बताई। तब पायल ने भी उसे धमकाया। उसने महिला से कहा कि पति जैसा कहता है वैसा करती रहो। नहीं तो समाज में बदनामी कर दोनों बच्चों को जान से खत्म करवा दूंगी। इसके बाद पायल ने अपने दो साथी पत्रकार आशीष चौहान और राकेश परमार को महिला के पास भेजा। उन दोनों ने प्रीतम पाल की करतूत के बारे में महिला से कैमरे के सामने बोलने को कहा। इस दौरान दोनों ने भरोसा जताया कि वो मेरा चेहरा नहीं दिखाएंगे। लेकिन वीडियो बनाने के बाद दोनों ने कहा कि प्रीतम पाल के पास जाओ और 50 हजार रुपये लाकर दो, नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे।

पत्रकारों ने वीडियो वायरल किए...
पीड़िता ने बताया, इसके बाद आशीष चौहान और राकेश परमार ने बाद में उसकी मर्जी के बिना वीडियो वायरल कर दिया। इसमें चेहरा भी नहीं छिपाया। यह वीडियो जब मेरे परिचितों के पास पहुंचा तो उन्होंने मुझे बताया। इसके बाद दोनों मेरे और प्रीतम के बीच समझौते की खबरें अपने समाचार पत्र में छापते रहे। मेरा प्रीतम पाल और अन्य लोगों से किसी तरह का समझौता नहीं हुआ है। 

विस्तार

इंदौर में बीजेपी नेता पर रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने जब रेप की बात बीजेपी नेता की बीवी से बताई तो वह उसे धमकाने लगी। फिर दो परिचित पत्रकारों को भेजकर पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए अपने ही पति से 50 हजार रुपये लाकर देने की मांग की।

बता दें कि बाणगंगा पुलिस ने महिला की शिकायत पर बीजेपी के वार्ड संयोजक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। वहीं, उसकी बीवी और दो मीडियाकर्मियों को भी आरोपी बनाया है। इन पर ब्लैकमेल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। आरोपी ने मदद के बहाने पीड़िता को अपने झांसे में लिया था। बाणगंगा पुलिस इस मामले में आरोपी पत्रकारों के खिलाफ पहले भी ब्लैकमेंलिग के केस दर्ज कर चुकी है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन