Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

: सीएम का अलग अंदाज: हैलिकॉप्टर से गैंती लेकर उतरे मुख्यमंत्री शिवराज, झाबुआ की हाथीपावा पहाड़ी पर किया श्रमदान

News Desk / Sat, Feb 25, 2023


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को झाबुआ में परमार्थ की समृद्ध परंपरा हलमा में शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री चौहान भोपाल से यहां गैती साथ में लेकर पहुंचे थे। वे गैंती के साथ हैलिकॉप्टर से उतरे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वनवासी समाज की हलमा परंपरा को समूचे मध्य प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा। सरकार, समाज के साथ मिलकर काम करेगी और मिट्टी तथा जल बचाने का जतन कर पर्यावरण को संरक्षित करेगी। 
 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाथीपावा पहाड़ी में श्रमदान भी किया। उन्होंने यहां जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे गड्ढे के लिए गैंती चलाई। उन्होंने पहाड़ी में पीपल के वृक्ष का रोपण भी किया। शिवगंगा अभियान के महेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हलमा में शामिल होकर राजधर्म का परिचय दिया है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि पुराने समय में इस हलमा परंपरा से हज़ारों की संख्या में तालाब बनते थे। जिसमें राजा इसी तरह शामिल होकर श्रमदान करते थे।
 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और समाज मिलकर खड़े हो जाएं तो समूचा परिदृश्य बदल सकता है। समाज के संकल्प को सरकार के संसाधन मिलेंगे तो हम एक नया परिदृश्य निर्मित कर सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वनवासी समाज की हलमा परंपरा अद्वितीय है। यह संकट में खड़े मनुष्य की सहायता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हलमा कि इस परंपरा को समूचे मध्य प्रदेश में विस्तारित करते हुए जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को इस आशय का संकल्प भी दिलाया। 

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन