Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: MP Crime News: गृहमंत्री के जिले में मरीज बनकर आया लुटेरा, डॉक्टर दंपती को ही लूट ले गया

News Desk / Mon, Sep 5, 2022

दतिया: मध्यप्रदेश के दतिया जिले में एक डॉक्टर के पास मरीज उपचार करवाने पहुंचा था। डॉक्टर मरीज को इंजेक्शन लगाकर उपचार कर रहा था कि इतने में मरीज ने कट्टा निकाल लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर डॉक्टर को ही लूट लिया। पूरा मामला दतिया की ठंडी सड़क का है।
दतिया में ठंडी सड़क पर डॉक्टर दंपती निवास करते हैं। डॉक्टर गुलशन और डॉक्टर कंचन अपने घर पर ही मरीजों का उपचार भी करते हैं। सोमवार रात को एक मरीज अपना पेट दर्द का उपचार करवाने के लिए डॉक्टर दंपती के घर पर पहुंचा था। इस मरीज का उपचार करना ही डॉक्टर दंपती को भारी पड़ गया। डॉक्टर दंपति ने जानकारी देते हुए बताया, रात के वक्त उनके घर पर एक मरीज पेट दर्द का उपचार करवाने आया था। उसके साथ उसका एक साथी मौजूद था। डॉक्टर दंपती ने मरीज को इंजेक्शन लगाकर उसके पेट दर्द में राहत देने की कोशिश की, तभी मरीज के छह साथी डॉक्टर के घर में प्रवेश कर गए। कुल आठ बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को पकड़ लिया। डॉक्टर दंपती ने बताया, बदमाशों ने तुरंत अपने पास से कट्टे और चाकू निकाल लिए और डॉक्टर दंपती को धमकाते हुए उनके घर में लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश उनके घर से 7 तोला सोना और 22 हजार रुपये नगदी लूटकर ले गए। डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाश जाते-जाते हैं। अपना एक चाकू घर के अंदर छोड़ गए और दो बाइक घर के बाहर छोड़ गए। लुटे हुए दंपती ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरु कर दी। डॉक्टर दंपत्ति के घर में घुसकर लूट की इस वारदात की जानकारी जब एसपी अमन राठौर को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तुरंत एक एसआईटी का गठन कर दिया है। एसपी का कहना है, जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। डॉक्टर दंपती ने बताया, उनके घर में पहले भी दो बार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। साल 1992 में बदमाशों ने उनके घर में घुसकर लूट की थी, इसके बाद साल 2005 में भी बदमाशों ने उनके घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। डॉक्टर दंपती घर में अकेले रहते हैं और इसी बात का फायदा बदमाश उठा लेते हैं।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन