Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: MP News: सतना के डॉक्टर ने 'श्री हरि' लिखकर हिंदी में लिखी दवाइयां, सीएम ने एक दिन पहले ही कहा था

News Desk / Sat, Oct 15, 2022

सतना डॉक्टर सर्वेश ने हिंदी में लिखा पर्चा

सतना डॉक्टर सर्वेश ने हिंदी में लिखा पर्चा - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक सरकारी डॉक्टर का पर्चा दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। दरअसल उस पर्चे में सब हिंदी में लिखा था। मरीज का नाम, दवाओं का नाम और ऊपर श्री हरि। 

बता दें कि मध्य प्रदेश में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इंजीनियरिंग, मेडिकल पढ़ाई में हिंदी में कराने वाला पहला राज्य बन गया है। रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हाथों मेडिकल पाठ्यक्रम की हिंदी की किताबों का विमोचन हुआ है। इसी को लेकर एक दिन पहले शनिवार को एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि डॉक्टर के पर्चे पर दवाई के नाम हिंदी में क्यों नहीं लिखे जा सकते। इसमें क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि दवाई का नाम क्रोसिन लिखा है तो क्रोसिन हिंदी में भी लिखा जा सकता है। उसमें क्या दिक्कत है? ऊपर श्री हरि लिखा और नीचे क्रोसिन लिखा दो। 

इसी का असर आज सतना जिले में देखने को मिला। जिले के कोटर शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ सर्वेश सिंह ने हिंदी में पर्चा लिखा है, जो वायरल हो रहा है। डॉ. सर्वेश ने कहा कि आज से ही मैंने इसकी शुरुआत की है। पेट दर्द से पीड़ित रश्मि सिंह पहली मरीज रही जो रविवार को पीएचसी में उपचार के लिए आई थी। उसी की ओपीडी पर्ची पर हिन्दी में दवाइयां लिखी गईं। डॉ. सर्वेश ने बताया कि रविवार को टेलीविजन पर अमित शाहजी का कार्यक्रम देख रहा था। अतिथियों ने कहा कि कोशिश करें कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयों के पर्चे हिन्दी में लिखे जाएं। विचार आया कि क्यों न आज से ही इसकी शुरुआत की जाए। 

क्या है वायरल पर्चे में
डॉ. सर्वेश ने जो पर्चा लिखा है। वो 16 अक्टूबर का है। पर्चे पर मरीज के नाम के आगे रश्मि सिंह लिखा गया है। 26 वर्षीय रश्मि सिंह पति संतराज सिंह ग्राम लौलाछ के पेट के नीचे दर्द हो रहा था और मोशन भी पास नहीं हो रहा था। इस पर वह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटर पहुंची थी। यहां डॉ. सर्वेश सिंह ने Rx की जगह 'श्री हरि' लिखा और उसके बाद दवाओं के नाम हिंदी में लिखे। पांच गोलियां लेने को कहा गया है, जिसमें आईएफए, कैल्शियम डी थ्री, मल्टीविटामिन, ड्रोटिन एम के साथ एक अन्य दवा भी लिखी।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन