Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: MP News: चंबल नदी के तेज बहाव में मंदसौर की आठ महिलाएं बहीं, तलाश जारी

News Desk / Sat, Oct 15, 2022

नदी में बही महिलाओं की तलाश जारी है.

नदी में बही महिलाओं की तलाश जारी है. - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार शाम हादसा हो गया। मजदूरी कर लौट रहीं आठ महिलाएं कैचमेंट एरिये के तेज बहाव में बह गई हैं। हादसा कैसे हुआ फिलहाल स्पष्ट नहीं है। महिलाओं की तलाश की जा रही है। बहाव तेज होने और अंधेरा होने से मुश्किलें आ रही हैं। शामगढ़ पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर है। समाचार लिखे जाने तक महिलाओं का कुछ पता नहीं चल सका था। 

जानकारी के मुताबिक घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की है। महिलाएं मजदूरी करके घर लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर महिलाएं चंबल नदी के कैचमेंट एरिये का रपटा पार कर रही थीं। इसी दौरान उनकी एक साथी का पैर फिसला और वो पानी में गिर गई। उसे बचाने की कोशिश में सभी महिलाएं पानी के तेज बहाव में बह गईं। इनके साथ की दो बालिकाएं तैरकर बाहर आ गईं। इधर कुछ का कहना है कि ये सभी नाव से लौट रही थीं, और नदी में नाव पलटने से हादसा हुआ है। 

पुलिस के अनुसार बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अंधेरा होने के कारण इसमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंबल नदी के कैचमेंट एरिये में पानी का तेज बहाव बताया जा रहा है। उधर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने ट्वीट कर बताया है कि मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के ग्राम तोलाखेड़ी में नदी में नाव डूबने का समाचार प्राप्त हुआ है। खेत से काम कर लौट रही सात महिलाएं नदी में डूबी हैं। मैंने मंदसौर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर मौके पर तत्काल गोताखोर और अन्य व्यवस्थाएं भेजे जाने के निर्देश प्रदान किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मैं भोपाल से सभी कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए रवाना हो गया हूं।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन