Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

: इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए 26 मार्च से उड़ान शुरू, रोज जा सकेंगे यात्री

News Desk / Sun, Feb 26, 2023


इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए उड़ान शुरू

इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए उड़ान शुरू - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर से फिर कई शहरों की एयर कनेक्टिविटी बढ़ रही है। 26 मार्च से इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए नई उड़ान शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों शहरों के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। इंदौर से दोनों शहरों के लिए अब रोज उड़ान की सुविधा मिलेगी।

ढाई साल पहले शिर्डी और उदयपुर के लिए इंदौर से सीधी उड़ानें संचालित होती हो रही थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद दोनों शहरों के लिए उड़ानें बंद हो गई थी। इंदौर से काफी लोग शिर्डी दर्शन के लिए जाते हैं। इसलिए कंपनी को उम्मीद है कि दोनों शहरों के लिए शुरू हुई फ्लाइट को यात्रियों का अच्छा समर्थन मिलेगा। 

रोज चलेंगी दोनों उड़ानें, तीन से साढ़े चार हजार रुपये किराया
दोनों नई उड़ानें रोज संचालित होंगी और 70 से ज्यादा यात्री संख्या वाले विमान इन शहरों के लिए उड़ेंगे। किराया तीन से साढ़े चार हजार रुपये तक रहेगा। इस बार समर शेड्यूल में इंदौर से कई शहरों का हवाई संपर्क हो रहा है। जल्दी ही और नए शहर भी जुड़ेंगे। 

ये होगा उड़ानों का शेड्यूल

शिर्डी उड़ान
शिर्डी की उड़ान दोपहर 12.25 बजे इंदौर से रवाना होकर 2 बजे शिर्डी जाएगी। शिर्डी से 3.35 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे इंदौर आएगी।

उदयपुर उड़ान
इंदौर से उदयपुर के लिए उड़ान शाम 5.20 बजे रवाना होगी, जो शाम 6.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी, जबकि उदयपुर से शाम 6.40 बजे रवाना होकर 7.50 बजे इंदौर पहुंचेगी।


छुटि्टयों में मिलेगा फायदा
ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एमपी चैप्टर के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि इंदौर से शिर्डी और उदयपुर बड़ी संख्या में पर्यटक जाते हैं। कंपनी ने मार्च से उड़ान शुरू की है। गर्मी की छुटि्टयों के कारण दोनों उड़ानों को अच्छा समर्थन मिलेगा। लंबे समय से हमारा एसोसिएशन दोनों शहरों के लिए उड़ानें संचालित करने की मांग कर रहा था। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन