Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: MP Metro Project: ताई की आपत्ति के बाद अटक सकता है मेट्रो प्रोजेक्ट, एमडी ने सुमित्रा महाजन से की मामले पर बात

News Desk / Fri, Oct 21, 2022

ताई की आपत्ति के बाद अटक सकता है एमपी का मेट्रो प्रोजेक्ट

ताई की आपत्ति के बाद अटक सकता है एमपी का मेट्रो प्रोजेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश सरकार भोपाल से इंदौर के बीच चलाई जाने वाली मेट्रो रेल परियोजना के काम को पूरा कर जल्द से जल्द हरी झंडी दिखाने की कोशिश कर रही है। लेकिन भाजपा की ही वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ताई की आपत्ति के बाद यह प्रोजेक्ट बीच में अटकता नजर आ रहा है। हाल ही में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ताई ने इंदौर के गांधी हॉल और राजबाड़ा के पास से मेट्रो ट्रेन के गुजरने पर आपत्ति दर्ज की थी। उनकी आपत्ति के बाद बुधवार को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी निकुंज श्रीवास्तव ने इंदौर स्थित सुमित्रा महाजन के घर जाकर उनसे परियोजना के संबंध में चर्चा की। प्रोजेक्ट एमडी का कहना है कि मेट्रो परियोजना में किसी भी तरह के बदलाव के लिए उसे दिल्ली भेजना पड़ेगा।

ऐतिहासिक धरोहर की नींव को खतरा: ताई
मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का काम इंदौर में तेजी से जारी है। एमजी रोड से गुजरने वाले रूट को लेकर फिलहाल विचार विमर्श किया जा रहा है। बीते दिनों पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने गांधी हॉल और राजबाड़ा के पास से मेट्रो के गुजरने पर आपत्ति दर्ज की थी, उनका कहना था कि अधिकारी इसे बनाकर चले जाएंगे लेकिन बाद में शहरवासियों को इसकी सजा मिलेगी। गांधी हॉल, राजबाड़ा और छत्रियां इस शहर की ऐतिहासिक धरोहर है, मेट्रो के गुजरने से इनकी नींव पर असर पड़ेगा, जिससे इनके कमजोर होने की आंशका है।

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी ने की ताई से चर्चा
ताई की इस आपत्ति के बाद बुधवार को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के एमडी निकुंज श्रीवास्तव इंदौर आए और उन्होंने गांधी नगर व सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का मुआयना किया। इसके बाद वह पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन 'ताई' से मिलने उनके मनीषपुरी स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ निगमायुक्त, मेट्रो प्रोजेक्ट के जीएम सहित स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों से चर्चा में ताई ने एमजी रोड से मेट्रो ट्रेन ले जाने के रूट पर दोबारा विचार विमर्श के लिए कहा है। ताई ने ऐतिहासिक धरोहर के अंदर से मेट्रो के गुजरने पर आपत्ति जताई है। ताई ने मेट्रो के रूट में बदलाव करने के लिए निगम आयुक्त प्रतिभा पाल से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजबाड़ा, गांधी हॉल शहर की धरोहर है। यहां से मेट्रो रूट ले जाना गलत है। लोग बाद में विरोध करेंगे, इससे अच्छा है, अभी इस बारे में विचार कर लिया जाए। ताई ने सुभाष मार्ग से मेट्रो रूट ले जाने का सुझाव दिया है जो एमजी रोड से ज्यादा दूर नहीं है। एमडी ने चर्चा के बाद ताई से प्रोजेक्ट में बदलाव के लिए इसे दिल्ली भेजने की बात कही जिस पर ताई ने कहा कि शहर के हित की बात है, बदलाव के लिए मैं दिल्ली तक आपकी मदद करुंगी।
 
विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन