Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: Digvijay Singh Nomination: दिग्विजय ने लिया नामांकन फॉर्म, कहा- कल दाखिल करुंगा, MP के 10 विधायक जाएंगे दिल्ली

News Desk / Wed, Sep 28, 2022

दिग्विजय सिंह नामांकन फॉर्म दिखाते हुए

दिग्विजय सिंह नामांकन फॉर्म दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प हो गया है। गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नामांकन फार्म लिया। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अपना नामांकन फॉर्म लेने आए हैं और संभवत: कल (शुक्रवार) अपना नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। इसके पहले मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि वह दिग्विजय सिंह का प्रस्तावक बनने के लिए दिल्ली जाएंगे। मध्यप्रदेश से 10 विधायक दिल्ली जाएंगे। 

डॉ. गोविंद सिंह के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उनको विधायकों के साथ दिल्ली जाने को कहा है। गुरुवार शाम तक विधायक दिल्ली पहुंच जाएंगे। गोविंद सिंह ने दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने पर कहा कि उनका अध्यक्ष बनना अच्छा निर्णय होगा। वह कई पदों पर काम कर चुके हैं। उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस को मिलेगा। डॉ. गोविंद सिंह के साथ विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, आरिफ मसूद, सचिन यादव, पीसी शर्मा समेत अन्य विधायकों के दिल्ली जाने की बात कही जा रही है। 

दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के 10 साल मुख्यमंत्री रहे। उनके पास ऑल इंडिया कांग्रेस का महासचिव रहते हुए कई राज्यों का प्रभार भी रहा। इनमें असम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गोवा और बिहार शामिल हैं। इनमें कई जगह उनके समय सरकार बनी तो कहीं कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा। अभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्लानिंग दिग्विजय सिंह ने ही की है। जिसे भारी समर्थन मिल रहा है।

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह यदि फॉर्म भर रहे हैं तो यह आलाकमान का निर्देश होगा। वह बिना आलाकमान के कोई निर्णय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों को जवाब होगा जो कहते हैं कि गांधी परिवार के अलावा कोई दूसरा अध्यक्ष नहीं हो सकता। 

वहीं, बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष पद की रेस में शामिल होने पर तंज कसा। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के नामांकन फॉर्म लेने पर कहा कि हम तो चाहते हैं कि वह अध्यक्ष बने। सारंग ने कहा कि उनके जहां-जहां पाव पड़े वहां वहां बंटाधार हुआ। 

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन