Logo
Breaking News Exclusive
असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई

: MP News: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस मंत्रालय में वंदे मातरम गान के साथ शुरू

News Desk / Tue, Jan 31, 2023


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस मंगलवार को मंत्रालय में शुरू हो गई। कॉफ्रेंस वंदे मातरम गान के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कलेक्टर कमिश्नर प्रदेश की करोड़ों जनता में से कुछ हैं जिन्हें इस पद पर कार्य का अवसर मिला है।  बिना समय गवाएं जनता की बेहतरी के लिए कार्य करें। मैं स्वयं  एक क्षण भी व्यर्थ नहीं जाने देता हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कलेक्टर-कमिश्नर कॉफ्रेंस में विभिन्न विषयों की समीक्षा करेंगे। विभाग अनुसार विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सीएम केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और मॉनीटरिंग को लेकर जानकारी लेंगे।
 
इन योजनाओं की करेंगे समीक्षा  
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेसा नियम 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना एवं मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) के क्रियान्वयन, नगरीय क्षेत्रों में अनाधिकृत कॉलोनियों में नागरिक अधोसंरचना विकास भवन निर्माण अनुज्ञा उपलब्ध कराने की कार्यवाही, जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन, सीएम राईज स्कूलों के संचालन, शिशु मृत्युदर नवजात शिशु मृत्युदर मातृ मृत्युदर को कम करने हेतु किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा करेंगे।

इसके अलावा आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के क्रियान्वयन,  दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं विभिन्न उपकरण प्रदाय संबंधी योजना में सैचुरेशन,  संबल 2 योजना की समीक्षा करेंगे। साथ ही लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन