Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: Lata Mangeshkar: फिल्म जगत की तीन हस्तियों को मिला लता मंगेशकर सम्मान, इंदौर में लगेगी स्वर समाज्ञी की प्रतिमा

News Desk / Wed, Sep 28, 2022

Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जन्मदिन के अवसर पर उनकी जन्म स्थली इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फिल्म जगत की तीन हस्तियों सिंगर कुमार शानू, आनंद-मिलिंद और शैलेंद्र सिंह को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह में वर्चुअली रूप से जुड़े और कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम शिवराज ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए इंदौर में लता जी के नाम  पर संगीत अकादमी, संगीत महाविद्यालय और संग्रहालय की स्थापना करने की घोषणा की. साथ ही इंदौर में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की प्रतिमा भी स्थापित की  जाएगी। सीएम ने कहा कि लता जी द्वारा संगीत के क्षेत्र में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता हैं।
तीन हस्तियों को मिला लता मंगेशकर सम्मान प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने 2019 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान पार्श्व गायन के लिए शैलेन्द्र सिंह, 2020 का सम्मान संगीत निर्देशन के लिए आनंद-मिलिंद और 2021 का सम्मान पार्श्व गायन के लिए कुमार शानू को प्रदान किया। कार्यक्रम के मौके पर  सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के निदेशक जयंत कुमार भिसे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता मौजूद थे। आज का दिन जिंदगी का सबसे अहम दिन: कुमार शानू इस मौके पर समारोह को सम्बोधित करते हुए पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि गीत-संगीत परमात्मा के पर्याय है। कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं सवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गीत-संगीत के माध्यम से तनाव से मुक्ति मिलती है तथा सुख-शांति एवं संतुष्टि का मार्ग प्रशस्त होता है। वहीं, सिंगर कुमार शानू ने कहा कि आज का दिन जिंदगी का सबसे अहम दिन है। लता जी के नाम से यह अलंकरण का महत्व मेरी जिंदगी में सबसे ज्यादा रहेगा। उन्होंने इस अलंकरण के लिए मुख्यमंत्री चौहान के प्रति से आभार व्यक्त किया। अलंकरण समारोह में प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक एवं ग्रुप मुम्बई द्वारा सुरमयी प्रस्तुतियां दी गई।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन