Logo
Breaking News Exclusive
असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई

: MP News: पन्ना में दिल दहलाने वाला मामला, प्रतिष्ठित व्यापारी ने बीवी के बाद खुद को गोली मारी

News Desk / Sun, Jan 29, 2023


मृतक मीनू सेठ और संजय सेठ

मृतक मीनू सेठ और संजय सेठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पन्ना शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी संजय सेठ और उनकी पत्नी मीनू सेठ की सीने में गोली लगने से मौत हो गई। दोनों घर में थे और दोनों की हृदय के पास सीने में गोली लगी है। माना जा रहा है कि संजय सेठ ने पहले पत्नी को गोली मारी, फिर स्वयं गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बता दें कि घटना के बाद से बड़ा बाजार स्थित व्यापारियों में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग उनके घर के पास जमा हो गए। संजय सेठ की पत्नी मीनू सेठ की तबियत खराब रहा करती थी। फिलहाल, कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। घटना शनिवार दोपहर एक से दो बजे के बीच की बताई जा रही है।

वहीं, इस पूरे मामले पर एसपी धर्मराज मीणा का कहना है कि अभी कारण अज्ञात है। लेकिन पारिवारिक मामला नजर आता है। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है। मृतक संजय मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। 

बेटी और बेटे को छोड़ गए अकेला...
मृतक दंपती की दो संताने हैं। इनकी पुत्री राशि भोपाल में पढ़ती है और पुत्र अथर्व जो कक्षा ग्यारहवीं का छात्र है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने मामले के संबंध में बताया कि अभी कारण अज्ञात है। प्रथम दृष्टया यह मामला परिवारिक नजर आता है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, जो भी तथ्य सामने उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना पर मर्ग कायम कर लिया गया है। दोनों ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


मकान के ऊपरी फ्लोर में रहते थे दंपती...
संजय सेठ अपने मकान के ऊपरी फ्लोर में रहते थे, जबकि उनका परिवार इसी मकान के दूसरे हिस्से में रहता था। 28 जनवरी 2023 दोपहर को जब दूधवाला आया और दरवाजा नहीं खुला, तब दूधवाले ने उनके भाई को सूचना दी। घर की टीवी तेज आवाज में चल रही  थी और अंदर से आवाज नहीं आ रही थी। परिजन मौके पर पहुंचे तो टीवी चल रही थी और दोनों खून से लथपथ पड़े हुए थे। मीनू की लाश पलंग पर पड़ी हुई थी, संजय की लाश फर्श में पड़ी थी।

मृतक दो भाई, अलग-अलग रहते हैं...
मृतक संजय सेठ दो भाई हैं। उनके पिता स्वर्गीय रतन सेठ थे, जो पन्ना में बड़े कपड़ा कारोबारी थे। संजय और उसके बड़े भाई भी कपड़ा शोरूम संचालित करते हैं। दोनों की दुकान और घर अलग-अलग है। संजय की पंचम सिंह चौराहे पर दुकान हैं। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन