Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

: होली मनाने जा रहे मां-पिता और मासूम बेटी पर कार चढ़ाई, तीनों गंभीर, जीएसआईटीएस के कार चालक को तुरंत जमानत

News Desk / Wed, Mar 8, 2023


होली मनाने जा रहे मां-पिता और मासूम बेटी पर कार चढ़ाई

होली मनाने जा रहे मां-पिता और मासूम बेटी पर कार चढ़ाई - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

होली का त्योहार एक परिवार के लिए दर्द और तकलीफों का दिन बन गया। त्योहार मनाने बाइक से गांव जा रहे दंपती को रांग साइड से आ रही एक कार ने जोर से टक्कर मार दी। तीनों सात फीट तक उछलकर नीचे गिरे। तीनों की हालत गंभीर है। पुलिस ने जीएसआईटीएस के छात्र को थाने से ही तुरंत जमानत दे दी। यह दर्दनाक हादसा सोमवार दोपहर राजकुमार ब्रिज पर हुआ।

तीनों की हालत नाजुक
बाइक चला रहे युवक की दोनों टांगे टूट गई हैं। सिर के बल गिरने से बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बच्ची की मां को भी 24 घंटे बाद होश नहीं आया है। दोनों मां-बेटी की हालत नाजुक है।  हादसे के बाद लोगों ने कार चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले किया जबकि एक और साथी भाग निकला। 

रांग साइड से तेज गति से आया
परदेशीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी ने बताया कि सिरपुर के आकाश नगर निवासी किशोर सिंह (28), पत्नी देवकन्या (25) और उनकी बेटी नायरा के साथ हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी देवास निवासी रोहित पांचाल ने बताया कि कार (एमपी 09-जेडएच-8104) का चालक मालवा मिल तरफ से तेज रफ्तार में रांग साइड से ब्रिज चढऩे लगा। दंपती अपनी साइड से ब्रिज चढ़ रहे थे। तभी कार ने ऑटो को ओवरटेक किया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।

बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दंपती व उनकी बच्ची कई फीट ऊपर उछलकर गिरे। दुर्घटना के बाद कार चालक गाड़ी रोकने के बजाय दंपती पर कार चढ़ाकर भागने लगा। लोगों ने उसे घेरा तो उसके साथ बैठा एक युवक गेट खोलकर भाग निकला। कार किसी रंजना सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।


नशे में था आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आशंका है कि कार चालक आशुतोष और उसका साथी नशा करने के बाद घूमने निकले थे। आशुतोष दुबे निवासी बंबई की चाल मालवा मिल है। वह मूल रूप से बनारस का रहने वाला है और जीएसआईटीएस का छात्र है। 

बच्ची वेंटिलेटर पर, माता-पिता की हालत भी नाजुक
घायल किशोर ठेके पर फर्नीचर बनाने का काम करता है। उसके बड़े भाई बिलतोष ने बताया कि पूरा परिवार बिखर गया। मासूम बालिका ज्यादा गंभीर है उसे डॉल्फिन हॉस्पिटल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा है। उसके कान से लगातार खून बह रहा है। पति-पत्नी का इलाज यूनिक हॉस्पिटल में चल रहा है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन