Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

: चार शादियां कर चुका संदिग्ध आतंकी सरफराज, बोला- चीनी पत्नी की वजह से मैं फंस गया

News Desk / Mon, Feb 27, 2023


सरफराज

सरफराज - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पुलिस ने संदिग्ध आतंकी सरफराज मेमन को इंदौर से हिरासत में लिया है। एनआइए को मिले एक मेल में बताया गया कि सरफराज मेमन मुंबई में है और वह विदेशों से ट्रेनिंग लेकर लौटा है। इसके बाद एनआइए ने मुंबई पुलिस को अलर्ट भेजा। मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को अलर्ट किया और इंदौर पुलिस रविवार देर रात सरफराज की तलाश में जुट गई। चंदन नगर की ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित फातमा अपार्टमेंट में उसके परिजन रहते हैं। पुलिस उसके माता पिता को थाने लाई जिसके बाद वह खुद फोन कर पुलिस के पास आया। सरफराज पर साल 2018 में पीएफआई के साथ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहने का भी आरोप है। 

बोला- चीनी पत्नी और उसके वकील ने फंसाया
पुलिस की हिरासत में आने के बाद सरफराज ने बताया कि वह चार शादियां कर चुका है। वह 2018 में भारत आया और यहां पर उसने चौथी शादी की। उसने बताया कि चीन में भी उसने एक चीनी महिला से शादी की थी जिसके साथ उसका कानूनी विवाद चल रहा है। उस चीनी महिला के वकील ने भारत में गलत जानकारी भिजवाई जिसकी वजह से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। इस पर पुलिस का कहना है कि उसके बताए इस बिंदू पर जांच चल रही है। चीन में उसने जो भा जानकारियां दी हैं उनकी पुष्टि की जा रही है। 

2005 में मुंबई से इंदौर आया था, कई बिजनेस कर चुका
डीसीपी इंटेलिजेंस रजत सकलेचा ने बताया कि सरफराज अपने परिवार के साथ 2005 में मुंबई से इंदौर आया था। वह यहां पर खजराना क्षेत्र में रहा और उसने मेडिकल की दुकान खोली। इसके बाद वह हांगकांग चला गया। 2005 से 2018 तक वह हांगकांग में रहा और फिर 2018 में वापस इंदौर आया। वह मेडिकल शॉप, कपड़े, ऑयल के साथ चीन और हांगकांग में रेस्टोरेंट का बिजनेस कर चुका है। 

तीन भाषाओं का जानकार
उसे स्पेनिश, चीनी और इंग्लिश आती है। उसका पासपोर्ट भी हॉन्गकॉन्ग से जारी हुआ है। 12 साल हॉन्गकॉन्ग में रहा, कई बार चीन गया। इसका एक भाई कुवैत में और दूसरा भोपाल में रहता है। एक बेटा है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन