Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: MP News: मामा की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा ढाई साल का बच्चा, वजह जानकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

News Desk / Sat, Oct 22, 2022

मामा की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा ढाई साल का अरुण।

मामा की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचा ढाई साल का अरुण। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश ढाई साल का बालक अपने मामा की शिकायत करने थाने पहुंच गया। उसका कहना था कि मामा न्योता में खाना खिलाने नहीं ले जाता है। उसे जेल में डाल दो। बच्चे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीआई ने मन रखने के लिए मामा को जेल भेजने का आश्वासन दिया है।

बता दें कि मामला मुरैना जिले के अंबाह थाने का है। थाने से थोड़ी दूर भुमिया रोड इलाका है, बच्चा वहीं रहता है। रविवार को बच्चा पैदल थाने पहुंच गया। पहले तो पुलिसवालों को लगा किसी के साथ होगा, पर उससे पूछने पर पता चला कि वह अकेला पहुंचा है और मामा की रिपोर्ट लिखाने आया है। बच्चे की उम्र करीब ढाई साल बताई जा रही है। 

अंबाह थाना प्रभारी ने उसे अपने पास बैठाया और जानकारी ली तो उसने पुलिस के सामने मामा की शिकायत की झड़ी लगा दी। उसका कहना था कि मेरी मम्मी मामा के यहां है। मामा, मम्मी से लड़ाई करता है और वो मुझे न्योता खिलाने नहीं ले जाता है। उनको जेल में डाल दो।  उसने अपना नाम अरुण और मामा का नाम लाखन बताया है। थाना प्रभारी भी बच्चे की बातें सुनकर मुस्कुराते रहे और उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया। वहीं टीआई साहब ने मन रखने के लिए बच्चे को एचसीएम से मिलबाकर मामा को जेल भेजने को कहा।

बाद में थाना प्रभारी ने दो आरक्षकों के साथ उसे घर भिजवाया। उधर बच्चे के पिता का कहना है कि बच्चे के थाने पहुंचने की उन्हें जानकारी ही नहीं लग पाई। वह घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कुछ दिन पहले बुरहानपुर जिले से भी ऐसी ही वीडियो सामने आया था। तीन साल का बच्चा अपनी मां की शिकायत करने थाने पहुंचा था। उसकी शिकायत थी कि मां उसकी चॉकलेट छीन लेती है। पढ़ें पूरी खबर...

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन