Logo
Breaking News Exclusive
असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई

: Ujjain: फरवरी के बाद अप्रैल में फिर शिवमय होगा उज्जैन, कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा करेंगे शिवमहापुराण की कथा

News Desk / Sun, Jan 29, 2023


कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में इस बार विश्व विख्यात सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के श्रीमुख से शिवमहापुराण का आयोजन चार से 10 अप्रैल 2023 तक बड़नगर रोड उज्जैन में किया जाएगा। कथा की व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं। समिति की ओर से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से भेंट करते हुए भोजनशाला निर्माण की अनुमति ली गई है।

सुप्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से श्री विट्ठलेश सेवा समिति उज्जैन के तत्वावधान में चार अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक बड़नगर रोड उज्जैन में श्री शिवमहापुराण कथा का पुनित आयोजन किया जा रहा है। श्री विट्ठलेश सेवा समिति उज्जैन के प्रमुख सेवक महापौर मुकेश टटवाल, अध्यक्ष प्रकाश शर्मा द्वारा बड़नगर रोड स्थित आनंद अखाड़ा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्रपुरी महाराज, आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानंद महाराज, महामण्डलेश्वर मां मंदाकिनीपुरी महाराज, महंत रामरतन गिरी महाराज से भेंट करते हुए आर्शिवाद लिया गया। महापौर मुकेश टटवाल ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवीन्द्र पुरी महाराज से निवेदन किया कि अप्रैल महीने में होने वाली शिव महापुराण कथा में पधारने वाले श्रृद्धालुओं के भोजन व्यवस्था के लिए भोजनशाला बनवाया जाना है। इसके लिए अखाड़े की भूमि पर भोजनशाला निर्माण करवाए जाने का निवेदन मंहत  रवीन्द्रपुरी से किया गया।

इस पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की ओर से सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए 10 हजार वर्ग फीट की विशाल भोजनशाला निर्माण करने की अनुमति दी गई। ताकि बाबा महाकाल की नगरी में शिव महापुराण कथा का आनन्द लेने पधारे श्रृद्धालुओं को भोजन की सुव्यवस्थित सुविधा मिल सके। भोजनशाला की अनुमति से कथा के समय प्रतिदिन यहां हजारों भक्त भोजन ग्रहण कर सकेंगे।

पंडित मिश्रा ने जताई थी सहमति...
विट्ठलेश सेवा समिति उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल, अध्यक्ष प्रकाश शर्मा द्वारा सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम पहुचकर पंडित मिश्रा को कथा के लिए सादर अमंत्रित करते हुए आयोजन की विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस पर मिश्रा द्वारा सहमति प्रदान करते हुए उज्जैन की धर्मपारायण जनता को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया गया था।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन