Logo
Breaking News Exclusive
MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी !

: बजरंग दल नेता और युवती की मौत केस में नया मोड़: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत का खुलासा, हत्या के एंगल से जांच कर रही पुलिस

Balrampur Bajrang Dal leader and young woman died due to electric shock: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बजरंग दल नेता सुजीत स्वर्णकार और युवती की मौत करंट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस खुलासे के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों की हत्या साजिश के तहत करंट लगाकर की गई या फिर वे जानवरों का शिकार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले करंट के संपर्क में आए। दरअसल, 27 मई सोमवार की सुबह जिला मुख्यालय के पास डुमरखी जंगल में बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत स्वर्णकार (25 वर्ष) और किरण काशी (22 वर्ष) के शव मिले थे। घटनास्थल पर उनकी स्कूटी और मोबाइल भी मिला था। शुरुआती जांच में सुजीत के हाथ-पैर और कमर पर निशान होने से उसकी पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। मृतक सुजीत स्वर्णकार बजरंग दल का जिला सह संयोजक था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की दिशा बदल गई। दोनों के शवों पर जलने के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शवों को जलाने का प्रयास किया गया है। फोरेंसिक जांच के बाद पीएम रिपोर्ट में पता चला कि जलने के निशान करंट लगने से हुए हैं। दोनों की मौत करंट लगने से हुई है। लड़की का हाथ उस जगह जला हुआ था, जहां उसने मोटा डंडा पकड़ा हुआ था। शव मिलने वाले स्थान पर करंट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जानवरों का शिकार करने के लिए करंट फैलाया गया था या फिर योजनाबद्ध तरीके से उन्हें मारने के लिए। इससे पहले भी बलरामपुर जिले में शिकार के लिए फैलाए गए करंट के संपर्क में आने से लोगों और हाथियों की जान जा चुकी है। जानवरों का शिकार करने के लिए फैलाते हैं करंट ग्रामीण जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए खुले जीआई तार का इस्तेमाल कर करंट फैलाते हैं। कई बार ये तार एक किलोमीटर तक फैले होते हैं, जिससे जानवर इनके संपर्क में आते ही मर जाते हैं। ये तार 440 वोल्ट लाइन या 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन से भी खींचे जाते हैं। करंट से मौत की पुष्टि, जांच में जुटी पुलिस टीमें इस मामले को लेकर बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत करंट से होने की पुष्टि हुई है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी हैं। चिंतामणि महाराज ने परिजनों से की मुलाकात पूर्व विधायक और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने सुजीत स्वर्णकार के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन