Logo
Breaking News Exclusive
2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार

गरियाबंद में दिल दहला देने वाली वारदात : 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा

गिरीश जगत। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेजीपदर (अड़ारपारा) में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां गांव से बाहर खेत वाले मकान में रह रहे नवदंपति ने कुछ ही घंटों के अंतराल में खुदकुशी कर ली।

मृतकों की पहचान मिलाप सिंह ध्रुवा (उम्र 27 वर्ष) और उनकी पत्नी मंजुला ध्रुवा (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। एक साथ घटी इस त्रासद घटना से परिवार और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

इसी साल हुई थी लव मैरिज, खेत स्थित मकान में रहते थे दोनों

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मिलाप सिंह और मंजुला ने वर्ष 2026 में ही लव मैरिज (प्रेम विवाह) की थी। शादी के बाद से दोनों गांव से थोड़ा दूर खेती क्षेत्र में बने अपने मकान में रहते थे।

एक के बाद एक उठाया कदम: रविवार दोपहर मिलाप सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते पहले खुदकुशी की। पति को बेजान हालत में देखकर सदमे में आई पत्नी मंजुला ने भी इसके कुछ ही घंटों बाद अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पहले भी कर चुका था कोशिश: परिजनों ने बताया कि मिलाप के पिता का वर्ष 2018 में ही देहांत हो चुका है और घर में उसकी बुजुर्ग मां ही हैं। परिजनों के अनुसार, मिलाप का मानसिक तनाव का इतिहास रहा है और वह पहले भी कई बार जान देने की कोशिश कर चुका था।

अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची, कारणों की जांच जारी

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही अमलीपदर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पोस्टमॉर्टम की तैयारी: पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। रविवार देर शाम होने के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था, जिसे सोमवार सुबह डॉक्टरों की टीम द्वारा कराया जाएगा।

जांच में जुटी पुलिस: फिलहाल नवदंपति के इस खौफनाक कदम उठाने के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन