Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया

: अवैध संबंध में पत्नी की हत्या: पति बोला- प्यार समझकर जिसे अपनाया, उसने मुझे धोखा दिया, उसके लिए परिवार से भी दुश्मनी मोल ली

Bilaspur Husband arrested for murder of wife on suspicion of character: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पति ने चरित्र पर शंका के चलते अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग गया और नागपुर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया है। वह ट्रेन से उज्जैन भागने की फिराक में था। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने बताया कि सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम लाखासार निवासी मुकेश साहू (28) चिंगराजपारा में किराए के मकान में रहता था। करीब दो साल पहले उसने ग्राम बहतराई निवासी श्वेता कौशिक से प्रेम विवाह किया था। दोनों अपने घर से अलग गांव में रहते थे। शादी के बाद मुकेश को अपनी पत्नी पर शक होने लगा। आए दिन विवाद होने लगा। करीब एक साल पहले दोनों बिलासपुर आए। पूछताछ में उसने बताया कि जिस लड़की को उसने अपने प्यार के तौर पर अपनाया था, वह धोखेबाज निकली। इसलिए मैंने उसकी हत्या कर दी। होली की रात विवाद, कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या दरअसल, मुकेश को शक था कि उसकी पत्नी श्वेता का गांव के ही एक लड़के से अवैध संबंध है। इस कारण उसने अपने नवजात बच्चे को गांव में ही छोड़ दिया। होली की रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पड़ोसियों को लगा कि ये दोनों आए दिन झगड़ते रहते हैं। मामूली विवाद हुआ होगा। आरोपी की लोकेशन नागपुर में मिली, चलती ट्रेन से गिरफ्तार आरोपी की तलाश में गांव में छापेमारी की गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने मोबाइल नंबर के जरिए लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि वह नागपुर भाग गया है। इस पर पुलिस टीम को नागपुर भेजा गया। खबर मिली कि वे नागपुर स्टेशन से वापस छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पुलिस ने ट्रेन के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी यशवंतपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। इसलिए पुलिस टीम ने यशवंतपुर एक्सप्रेस का पीछा किया. फिर रेलवे सुरक्षा बल की मदद से आरोपी मुकेश को राजनांदगांव के पास पकड़ लिया गया. आरोपी ने कहा- प्यार समझकर जिसे अपनाया, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी मुकेश ने बताया कि जिस लड़की से उसे प्यार हुआ था, उसे उसने अपनी जीवनसंगिनी बनाकर रखा। मैंने उसके लिए अपने परिवार से भी दुश्मनी मोल ले ली, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। शादी के बाद उसके गांव में किसी से अवैध संबंध हो गए, जिसके बाद वह बिलासपुर आ गया। इसके बाद भी उसकी आदत नहीं सुधरी तो उसने उसकी हत्या कर दी। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन