Logo
Breaking News Exclusive
मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए

: CMO ने की स्वास्थ्यकर्मी की हत्या: जुआ खेलने के दौरान पैसों को लेकर हुआ विवाद, तो पीट-पीटकर मार डाला

Nagar Panchayat CMO killed health worker in Gariaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नगर पंचायत के सीएमओ (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) ने एक स्वास्थ्यकर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जुआ खेलते समय हिसाब मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। घटना के बाद आरोपी सीएमओ और उसके दोस्त मौके से भाग गए। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। आरंग के समोदा नगर पंचायत में सीएमओ केशाराम साहू और गोहरापदर में पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ता नेम सिंह ध्रुव दोनों सेंदर गांव के रहने वाले हैं। दोनों दिवाली की छुट्टियों में गांव आये थे। सोमवार को गौरा-गौरी का विसर्जन कार्यक्रम था। इस दौरान केशराम अपने दोस्तों और नेम सिंह ध्रुव के साथ जुआ खेल रहा था। जुआ खेलते समय विवाद जुआ खेलते समय स्वास्थ्य कर्मी नेम सिंह ध्रुव ने केशराम से हार-जीत के बारे में पूछा। आरोप है कि इससे सीएमओ केशराम साहू भड़क गए और उन्होंने गुस्से में नेम सिंह को धमकी देते हुए अपने नियंत्रण में रहने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी केशाराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर नेम सिंह पर हमला कर दिया। पीट-पीट कर मार डाला आरोपियों ने नेम सिंह को लात-घूंसों से जमकर पीटा और लहूलुहान हालत में उसे वहीं छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल नेम सिंह को नजदीकी महासमुंद जिले के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। हत्या का मामला दर्ज एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि आरोपियों और नेम सिंह के बीच मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने नेम सिंह की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि महासमुंद में इलाज के दौरान मौत होने के कारण वहां पर रोक लगा दी गयी है। डायरी आने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन