Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया

: रंगीन मिजाज शिक्षक की अश्लील हरकत: कोचिंग की छात्राओं को भेजा अश्लील मैसेज, छेड़छाड़ भी की, DEO ने थमाया नोटिस

Surguja coaching students molested by teacher: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक शिक्षक पर नीट की तैयारी कर रही चार छात्राओं को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। छात्राओं की शिकायत के बाद डीईओ ने नोटिस जारी कर शिक्षक को वहां से हटा दिया। मामला पुलिस लाइन क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल का है। दरअसल, जिला प्रशासन की ओर से नीट की मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। इसमें 164 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। छात्रों के रहने के लिए अलग-अलग छात्रावास की व्यवस्था की गई है। 38 दिनों तक चलने वाली कोचिंग में भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र में एक-एक घंटे की कक्षाएं शामिल हैं। टीचर ने चार छात्राओं को भेजा मैसेज 17 अप्रैल को कोचिंग की चार छात्राओं ने मैनपाट के बीआरपी अनिलेश तिवारी के खिलाफ व्हाट्सएप पर लगातार मैसेज करने और परेशान करने की शिकायत की थी। जिसके बाद 18 अप्रैल को डीईओ अशोक सिन्हा ने बीआरपी को तत्काल हटाते हुए वापस मैनपाट भेज दिया। 48 घंटे में मांगा जवाब, होगी सख्त कार्रवाई सरगुजा डीईओ अशोक सिन्हा ने बताया कि व्यवस्था के लिए बीआरपी अनिलेश तिवारी को लगाया गया है। हॉस्टल से कोचिंग तक ले जाने और वापस आने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। इसकी व्यवस्था के लिए अनिलेश तिवारी की ड्यूटी लगाई गई थी। शिकायत पर नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. जवाब मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। चारों छात्राओं के मोबाइल फोन पर अलग-अलग मैसेज भेजे गए छात्राओं ने शिकायत के साथ व्हाट्सएप का स्क्रीन शॉट भी भेजा है। इसमें टीचर ने छात्राओं से कई निजी बातें लिखी हैं। टीचर ने ज्यादातर मैसेज भी डिलीट कर दिए. चारों छात्राओं ने पहले तो इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब रोजाना मैसेज आने लगे तो उन्होंने शिकायत की। कलेक्टर स्वयं कोचिंग की मॉनिटरिंग कर रहे सरगुजा कलेक्टर विलास भोसकर खुद अंबिकापुर में संचालित नीट कोचिंग क्लासेज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वह समय-समय पर बच्चों से मिलकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त रीडर, प्रोफेसर और पूर्व मेडिकल छात्र बच्चों के लिए मोटिवेशनल क्लास ले रहे हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन