Logo
Breaking News Exclusive
किचन में खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से काटा, दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता था आरोपी पति NEET पेपर लीक पर 36 दिन से डटे है प्रदर्शनकारी; जंतर-मंतर पर पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए किचन में खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से काटा, दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता था आरोपी पति NEET पेपर लीक पर 36 दिन से डटे है प्रदर्शनकारी; जंतर-मंतर पर पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए

: पिता बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला: कुएं में मिला महिला का शव, शरीर पर चोट के निशान, पति और ससुर फरार

Woman body found in a well in Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चेरा में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला। शरीर पर मारपीट और चोटों के निशान मिले हैं। मृतिका पूजा यादव के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस एंगल से मामले की जांच कर रही है. मामला डिंडो चौकी क्षेत्र का है। घटना के बाद से पति और ससुर फरार हैं। झारखंड के ग्राम लवलीकला निवासी पूजा यादव (22) की शादी 2 मई 2023 को ग्राम चेरा निवासी आशीष यादव से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। पूजा के परिजनों ने बताया कि शादी के दौरान दहेज में पांच लाख रुपये नकद और दो लाख का सामान दिया गया था।   आरोप है कि इसके बाद भी आशीष यादव दहेज में रकम की मांग कर अपनी पत्नी पूजा को प्रताड़ित करता था. इस मामले में पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर हत्या की धारा 302, साक्ष्य छुपाने की कोशिश की धारा 201 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया है. पैसे भेजने के बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ पूजा के पिता राजेंद्र यादव ने बताया कि बेटी ने ससुरालवालों द्वारा लगातार पैसे की मांग कर प्रताड़ित किये जाने की बात बतायी थी. जिस पर फरवरी में आशीष यादव के फोन पे खाते में 55 हजार रुपये भेज दिए गए। एक मोबाइल फोन भी खरीदकर दिया। इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और वे पैसे की मांग कर पूजा को परेशान करते रहे। बताया कि वह रात में भाग गई थी, सुबह कुएं में शव मिला 14 मई की रात करीब 11:30 बजे पूजा के माता-पिता को उसके पति आशीष यादव ने फोन पर सूचना दी कि पूजा किसी के साथ भाग गयी है. सुबह 7 बजे माता-पिता ने अपने परिचित महेंद्र गुप्ता को उनके घर भेजा. महेंद्र गुप्ता को जब संदेह हुआ तो वह घर के पास स्थित कुएं के पास गये, जहां पूजा का शव दिखा. मायके पक्ष के आने पर तनाव पूजा यादव का शव कुएं में मिलने की सूचना मिलने पर पिता राजेंद्र यादव व अन्य परिजन चेरा पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने पर डिंडो पुलिस भी मौके पर पहुंची. परिजनों ने पति आशीष यादव, ससुर जयप्रकाश यादव, रीता यादव, मनीष यादव, नितेश यादव पर पूजा की पिटाई कर कुएं में फेंकने का आरोप लगाया. हंगामे के कारण तनाव की स्थिति पैदा हो गई. दोपहर एक बजे पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पूजा के शरीर पर मारपीट और सिर पर गहरी चोट के निशान मिले। पूरे घर में खून साफ़ करने और परफ्यूम छिड़कने के भी सबूत मिले हैं. पुलिस ने वाड्रफनगर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। हत्या के एंगल से जांच चल रही है डिंडो चौकी प्रभारी निर्मल प्रसाद राजवाड़े ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या किये जाने के साक्ष्य मिले हैं. इसलिए पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन